*ज़रा सा फर्क होता है,*
*रहने में और ना रहने में*
*ये इतने सारे लोग जो गए हैं*
*क्या इनको देखकर कभी ऐसा लगा था कि ये, यूं ही चले जायेंगे ।* *बिना कुछ कहे, बिना कुछ बताए ।*
*उन सब से कुछ लगाव था हमें।* *कुछ शिकायतें थी।*
*कुछ नाराजगी भी हो सकती थीं।* *जो कभी, कही नहीं हमने* *पर कहा तो हमने वो भी नहीं,*
*जो उनमें, बेहद पसंद था हमें ।*
*फिर अचानक एक दिन खबर आती है।*
*’ये नहीं रहे’, ‘वो नहीं रहे’*
*नहीं रहे मतलब , कैसे नहीं रहे ?*
*कैसे एक पल में सब कुछ बदल जाता है।*
*वही सारे लोग, जिनसे हम अक्सर मिला करते थे कल तक।*
*वे इतनी जल्दी कैसे गायब हो सकते है, कि दोबारा मिलेंगे ही नहीं।*
*जैसे कोई बेजान खिलौना,*
*जिसकी चाबी खत्म हो गयी हो।*
*कितना कुछ कहना रह गया था उनको।*
*कहीं घूमने जाना था उनके साथ, खाना भी खाना था , पार्टियां भी करनी थी।*
*कुछ बताना था, कुछ कहना भी था उनको।*
*बहुत सी बातें करनी थी फ़िज़ूल की ही सही।*
*पर वो भी कहाँ हो पाया।*
*सब कुछ रह गया , वो चले गए।*
*न हम ही तैयार थे।*
*न वो ही तैयार थे,*
*रुख़्सती के लिए*
*ऐसे ही एक दिन हमारी सब की खबर आनी है,
‘एक सुबह कि वे नहीं रहे’*
*लोग अरे!!!!! कह कर एक मिनिट खामोश होंगे,*
*फिर जीवन बढ़ जाएगा आगे।*
*इसलिए आओ तैयारी कर लेते हैं,*
*सब नाराज़गी, शिकायतों और तारीफों का हिसाब चुकता करते हैं।*
*ज़िंदगी हल्की हो जाएगी, तो आखरी सांस पर, मलाल नहीं रहेगा।* *क्योंकि*
*ज़रा सा फर्क होता है,*
*जिंदा रहने में, और एक दिन ना रहने में*!!!!!
Collection of Thought 167
Pain makes men think, thoughts make men wise, wisdom makes life endurable.
दर्द इंसान को सोचने पर मजबूर कर देता है, विचार इंसान को समझदार बना देता है, बुद्धि जीवन को सहन करने योग्य बनाती है.
Quotes by George Washington
Be courteous to all, but intimate with few, and let those few be well tried before you give them your confidence.
Happiness and moral duty are inseparably connected.
मस्त विचार 1017
सामने हो मंजिल तो रास्ते न मोड़ना,
जो मन मे हो वह ख्वाब मत तोडना,
हर कदम पर मिलेगी कामयाबी,
सितारे छूने पर कभी जमीन न छोड़ना.
सुविचार 1107
ज़िन्दगी की जिम्मेदारी कोई डरावनी चीज नहीं है , वह आनंद से ओत – प्रोत है.
Collection of Thought 166
Well arranged time is the surest mark of a well arranged mind.
अच्छी तरह से व्यवस्थित समय एक सुव्यवस्थित दिमाग का पक्का निशान है.
मस्त विचार 1016
“जिन्दगी में बहुत ऐसे लोग होते हैं ..
जो वादे तो कभी नही करते…
लेकिन सब कुछ निभा जाते हैं “….!!!
सुविचार 1106
जो लोग संतुलित जिंदगी जीते हैं मतलब जिन का जीवन के यथार्थ से आमना सामना है, वे खुशहाल जिंदगी जीते हैं.
Collection of Thought 165
You cannot make a place for yourself under the Sun if you keep sitting in the shade of the family tree.
यदि आप वंश वृक्ष की छाया में बैठे रहते हैं तो आप सूर्य के नीचे अपने लिए जगह नहीं बना सकते हैं.
सुविचार 1105
ज़िन्दगी में अच्छे लोगों की तलाश मत करो, ” खुद अच्छे बन जाओ ” . आपसे मिल कर शायद किसी की तलाश पूरी हो जाए.




