Collection of Thought 153

Seek happiness for its own sake, and you will not find it; seek for duty, and happiness will follow as the shadow comes with the sunshine.

अपने लिए सुख खोजो, और तुम उसे नहीं पाओगे; कर्तव्य की तलाश करो, और खुशी तुम्हारे पीछे आएगी _ जैसे छाया धूप के साथ आती है.

मस्त विचार – ” क्या बात है ” – 1000

“क्या बात है”

जिन्दगी तो युं ही चलती रहती है…

पर कुछ अलग हो जाये तो …

“क्या बात है”

नही सबुत हमारे रंगो का…

पर कोई इंद्रधनुष बना जाये तो…

“क्या बात है”

नही कहना किसी से कुछ…

पर बिना कहे हीं कोई समझ जाये तो…

“क्या बात है”

अलग-अलग चहेरो की है ये दुनिया…

पर कोई युं ही हसा जाये तो…

“क्या बात है”

जिन्दगी प्यार का दुसरा नाम है…

पर “तुम्ही प्रेम हो ” कोई कह जाये तो…

“क्या बात है”

जीते तो है सभी अपने लिये पर…

कोई दुसरो के लिये जी जाये तो…

“क्या बात है”

वैसे तो कुछ लिखना आता नही हमे…

पर युं ही कुछ लिख डाले और…

आप को पसंद आ जाये तो कहना ……कि

“क्या बात है”

मस्त विचार – पानी तेरे कितने नाम… – 999

 पानी तेरे कितने नाम…..

पानी आकाश से गिरे तो…..बारिश,

आकाश की ओर उठे तो…..भाप,

अगर जम कर गिरे तो…..ओले,

अगर गिर कर जमे तो…..बर्फ,

फूल पर हो तो…..ओस,

फूल से निकले तो…..इत्र,

जमा हो जाए तो…..झील,

बहने लगे तो…..नदी,

सीमाओं में रहे तो…..जीवन,

सीमाएं तोड़ दे तो…..प्रलय,

आंख से निकले तो…..आंसू,

और शरीर से निकले तो…..पसीना.

ये पत्थर पानी का रास्ता रोकने आए हैं, उन्हें इसका अंदाज़ा नहीं है.

_ पत्थरों से टकराकर पानी और उफान के साथ बहता है..!!

पानी वो है जो सब कुछ छोड़कर, भुलाकर फिर से अपनी रौ में बहने लगता है और फिर से सब ओर हरियाली – खुशहाली बिखेरने लगता है.!!
जब ब्रूस ली ने कहा – पानी की तरह बनो.

_ यह वही हाँ है.. “पानी चट्टान का विरोध नहीं करता”
_ यह उसके चारों ओर बहता है, उसे आकार देता है, उसे गले लगाता है – और आगे बढ़ता है.!!

सुविचार 1086

आप कितने ही व्यस्त क्यों न रहते हों, अपने जानकारों और दोस्तों से संपर्क न टूटने दें. लोगों से मेलमिलाप रखने से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता रहता है.

मस्त विचार 998

लम्हों की खुली किताब है ज़िन्दगी,

ख्यालों और साँसों का हिसाब है ज़िन्दगी ….

कुछ जरूरतें पूरी ,कुछ ख्वाहिशें अधूरी,

इन्हीं सवालों का जवाब है ज़िन्दगी …..

सुविचार 1085

जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है. …… कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो.

Collection of Thought 152

Few things are needed to make the wise man happy, but nothing satisfies the fool; and this is the reason why so much of the mankind are miserable.

बुद्धिमान को खुश करने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है, लेकिन मूर्ख को कुछ भी संतुष्ट नहीं करता है; और यही कारण है कि इतनी सारी मानव जाति दुखी है.

मस्त विचार 997

‘नायाब हीरा’ बनाया है.., रब ने हर किसी को…,

पर ‘चमकता’ वही है जो.., ‘तराशने’ की हद से ‘गुज़रता है’.. 

सुविचार 1084

दिखावे पर बिलकुल नहीं जाएँ , सोचें कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं , जिस से आपके ज्ञान में वृद्धि हो.

Collection of Thought 151

Just taking birth doesn’t give you a life. It has to be lived in a proper way.

सिर्फ जन्म लेने से आपको जीवन नहीं मिलता, _ इसे सही तरीके से जीना होगा.

error: Content is protected