सुविचार 955

सुख और संतोष….

दूसरों के प्रति प्रेम पूर्ण बनिए, दुसरो से अपेक्षा कम रखिये, सुख की चाह में रहने वाला अक्सर दुःख, संकट और रोग का सामना करता है, वहीँ संतोष और धैर्य के साथ रहने वाले को सुख, शांति और स्वास्थ्य स्वयं प्राप्त होते है !!!

Collection of Thought 120

Money is a precious commodity; Just because you have it, it doesn’t mean that you waste it.

पैसा एक कीमती वस्तु है; सिर्फ इसलिए कि आपके पास है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे बर्बाद कर दें.

मस्त विचार 840

हँस कर कबूल क्या कर ली कुछ सजाए हमने.

जमाने का तो दस्तूर बन गया है, हर इल्जाम हम पर लगाने का.

सुविचार 952

सिर्फ हवा में बातें करने वाले या कोरी गपबाजी करने वालों का प्रभाव ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता और एक दिन लोग उनकी बातों को सुनना ही छोड़ देते हैं. यदि आप अपने साथ ऐसा नहीं होने देना चाहते तो जो भी कहें. पहले उस की सत्यता परख लें.

सुविचार 951

जब हम अपनी योग्यता जान लेते हैं, तो दूसरों को भी वैसी दृष्टि दे सकते हैं. बहुत से व्यक्ति जितना वह सोचते थे, उससे कहीं आगे बढ़ गए, क्योंकि उन्हें कोई ऎसा मिल गया, जो सोचता था कि वे इससे भी आगे जा सकते हैं .

सुविचार 950

किसी की सादगी से उसकी छमताओं का पूर्ण आकलन न करें.
हमें सामने वाले व्यक्ति का कम आकलन कर अपनी छमताओं एवं अधिकार के घमण्ड से भर कर निर्णय लेने से बचना चाहिए.

मस्त विचार 839

उधार देने वाला उस आदमी की तरह है जो आप को उस वक़्त तो छाता देता है जब सूरज चमकता है, लेकिन पानी बरसते ही वह उसे वापस मांगने लगता है.
error: Content is protected