दिल दुःखता है न यार …….
तुम्हें सबसे अलग माना है अपनी ज़िन्दगी में ,
पर तुम भी औरों की तरह मुझसे पेश आओ
तो दिल दुःखता है न यार………
दुनिया में सबसे उम्मीदें रखना छोड़ दिया,
ज़िन्दगी की सारी उम्मीदें अब तुमसे ही है
पर तुम भी मेरी उम्मीदों को तोड़ो
तो दिल दुःखता है न यार ………
चाहें सभी मुझे नज़र अंदाज़ करें कोई फ़र्क नहीं
पर तुम मुझे नज़र अंदाज करो ,
तो दिल दुःखता है न यार ………
हर शख़्स मेरी ख़ामोशी का गलत मतलब निकालता है
और तुम भी गलत ही मतलब निकलो
तो दिल दुःखता है न यार ………….
मैं तुम्हारे लिए हर पल मौजूद रहूँ,
पर तुम मेरे कहने के बावजूद भी
मेरे लिए कुछ पल न निकाल न पाओ,
तो दिल दुःखता है न यार ……….
हर कोई सिर्फ़ मेरे शब्दों को देखता है
कोई मेरे हालात, जज़्बात और उस कड़वे शब्द के पीछे छिपे
अनन्त भावनाओं को कोई नहीं समझता कोई बात नहीं
वो तो ग़ैर है उनसे क्या
पर तू तो मेरा अपना है ऐसे में तू भी मुझे न समझे
तो दिल दुःखता है न यार ………
हर इन्सान मेरी जिंदगी का मुझे रुलाता है
और तुम भी मुझे हँसा न पाओ ,
तो दिल दुःखता है न यार ………
हर शख़्स मुझे तकलीफ़ में अकेला छोड़ जाता है,
पर तु भी मेरा तकलीफों में साथ न दे ,
तो दिल दुःखता है न यार ……….
पूरी दुनिया मेरी इम्तेहान लेती है, आज़माती है,
और तू भी मुझे आज़माए
तो दिल दुःखता है न यार ……….
हर जगह से थक-हार कर तुम्हारे पास आए हैं
सुकून के लिए, ख़ुद को संभालने के लिए
और तुम भी मुझे बेचैन कर दो
तो दिल दुःखता है न यार ………..
दिल दुःखता है न यार ………….