मस्त विचार 952
खबर ही ना थी कि तुम मेरी रूह में समाये हुए हो.
खबर ही ना थी कि तुम मेरी रूह में समाये हुए हो.
_ अपने जीवन को खूबसूरत और खुशगवार बनाना हमारे ही हाथ में है.
_बस अपनी परिस्थितियों को देखने के नजरिए में थोड़ा सा परिवर्तन कीजिए और पाइए ढेर सारा फर्क अपने जीवन में.
_अक्सर कुछ अनसोचा, अनचाहा होने पर हम भावनात्मक रूप से थक जाते हैं और उदास हो जाते हैं.
_ यह जरुरी है कि कुछ समय ऐसे पलों को भी भरपूर जीएं.
_ याद रखें, यह मानसिक टूटन या थकान अस्थायी होती है,
_ कुछ प्रयासों द्वारा इसे दूर कर इस स्थिति से उबरा जा सकता है.
आप की आवश्यकताओं में एक और चीज की वृद्धि हो जाती है.
ऐसे में तेरे ख्याल की बारिशों में भीगता हूँ मैं…….
कुछ कोशिश थी, अपने से खुद मिलने की कुछ कोशिश थी. जमाने की चाल से अलग अपना सा मुकाम पाने की.
_ कभी सुना है ,, कि”.. अंधेरों ने सुबह होने ही ना दी हो.!!
वो दोस्त अब थकने लगे हैं …
किसीका पेट निकल आया है, किसीके बाल पकने लगे हैं …
सब पर भारी ज़िम्मेदारी है, सबको छोटी मोटी कोई बीमारी है…
दिनभर जो भागते दौड़ते थे, वो अब चलते चलते भी रुकने लगे हैं …
पर ये हकीकत है, सब दोस्त थकने लगे हैं …
किसी को लोन की फ़िक्र है, कहीं हेल्थ टेस्ट का ज़िक्र है…
फुर्सत की सब को कमी है, आँखों में अजीब सी नमीं है…
कल जो प्यार के ख़त लिखते थे, आज बीमे के फार्म भरने में लगे हैं …
पर ये हकीकत है, सब दोस्त थकने लगे हैं …
देख कर पुरानी तस्वीरें, आज जी भर आता है…
क्या अजीब शै है ये वक़्त भी, किस तरहा ये गुज़र जाता है…
कल का जवान दोस्त मेरा, आज अधेड़ नज़र आता है…
ख़्वाब सजाते थे जो कभी, आज गुज़रे दिनों में खोने लगे हैं …
पर ये हकीकत है, सब दोस्त थकने लगे हैं ..