सुविचार 980

गुणी मनुष्य अपनी प्रशंसा स्वयं नहीं करते बल्कि दूसरों से अपनी प्रशंसा सुन कर नम्र हो जाते हैं.

मस्त विचार 863

आज आप जिस ऊंचाई पर हो,

वहां से किसी का अपमान मत करना.

ये वक़्त बहोत दगाबाज है,

कब पलटी मार दे ये पता नहीं चलता.

मस्त विचार 862

नफरत के बाजार में, जीने का एक अलग ही मजा है…

लोग हमें रुलाना नहीं छोड़ते, और हम हंसना नहीं छोड़ते…

सुविचार 979

अपनी कमजोरी को, कमियों को स्वीकारें. जब तक आप उसे स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक आप उसे सुधारने की कोशिश शुरू नहीं करेंगे. 

सुविचार 978

हर चीज जो भी पाई है उसे खोना पडेगा, यह जिन्दगी की सच्चाई है.

The fact of life is that we will have to forgo everything that we acquire in this world.

 

सुविचार 977

जियो और मरो, पर किसी उद्देश्य के लिए. नेकी करो और अपने पीछे गुणों की स्मृति छोड़ जाओ, जिसे समय की आंधियां कभी नष्ट न कर सकें.

 

मस्त विचार 861

खुश रहने की कोशिश करें, अच्छी चीजें देखें. अच्छे गाने सुनें

और अपने व लोगों के बारे में सिर्फ अच्छा बोलें,

देखिए दुनिया कितनी सुन्दर हो जाती है.

सुविचार 976

हमारी जल्दबाज प्रवृत्ति और अधीरता के कारण ही हमारे जीवन में कई समस्याएँ उत्पन्न होती हैं.

 

error: Content is protected