सुविचार – खामोशी – ख़ामोशी – खामोश – ख़ामोश – ख़ामोशियाँ – 007

खामोशी की भी आवाज़ होती है और यह बोली गई आवाज़ से ज्यादा धमाकेदार होती है.!!
हौसला कम न होगा, तेरा तूफानों के सामने. _ मेहनत को इबादत में, बदल कर तो देख.

_ खुद ब खुद हल होंगी, ज़िन्दगी की मुश्किलें. _ बस खामोशी को सवालों में, बदल कर तो देख.

” ख़ामोश ” हो जाने का मतलब ” दब जाना ” या ” डर जाना ” नहीं होता,

बल्कि ” कुछ लोग ” हमारी प्रतिक्रिया के योग्य भी नहीं होते..

कुछ लोगों को लगता है उनकी चालाकियाँ मुझे समझ नहीं आती,

मैं बड़ी खामोशी से देखता हूँ…उनको अपनी नजरों से गिरते हुए.

शोर के बीच कुछ ख़ामोश रह गया, जो वह खामोश नहीं है.. वही तो शोर है..

_ अब खैर करना अपनी.. तुम्हारी अब कहीं भी खैर नहीं..!!

अगर आप एक खामोश बुत भी बन जाएं, तब भी लोग आप को नहीं छोड़ेंगे !!
कोई आपको गलत बात बोलता है, बदले मे आप भी गुस्से में उसे खरीखोटी सुनाते हो.

_ फिर घंटो आपका दिमाग खराब रहता है, यही तो वह चाहता है, आपका दिमाग खराब करना, आपको गुस्सा दिलाना.
_ इससे अच्छा है आप चुप ही रहो, उसके बोले गए शब्द ग्रहण ही मत करो, बस मुस्करा के अपने काम मे लग जाओ.
_ याद रखिये.. खामोशी से बड़ा कोई जवाब नही होता.
_ खामोश रहने से गलती होने का भी कोई चांस नही है.
_ जब उसके बोले गए शब्द आप लेने से इनकार कर दोगे तो.. वह खुद ही परेशान हो जाएगा.!
लफ़्ज़ों के बोझ से थक जाती है…’ज़ुबान’ कभी कभी…

_ पता नहीं खामोशी …’मज़बूरी’ है.. या समझदारी…!!

मुँह की बात सुने हर कोई दिल के दर्द को जाने कौन …

_ आवाज़ों के बाज़ारों में खामोशी पहचाने कौन ..!

असलियत तो ख़ामोशी बयां करती है, _

_ अक्सर इंसानों को देख कर अल्फाजों को बदलते देखा है..

ख़ामोशी का मतलब लिहाज़ भी हो सकता है,

_ इसे किसी की कमज़ोरी समझने की भूल ना करें.

दस्तक और आवाज़ तो कानों के लिए है _

_ जो दिल को सुनाई दे, उसे ख़ामोशी कहते हैं !!!

ख़ामोशी में बड़ी राहत है, _

_ लफ़्ज़ों का सफर इंसान को थका देता है ..

कभी-कभी ख़ामोशी ही सबसे सच्चा शब्द होती है —

_ वो जो भीतर बोलता है, वही असल में सुनाई देना चाहिए.

जुबान बोले न भी बोले, तो मुश्किल नहीं,_

_ मुश्किलें तब होती हैं, जब खामोशी, भी बोलना छोड़ दे…

कुछ ही देर की खामोशी है…. फिर कानों में शोर आएगा…

तुम्हारा तो सिर्फ वक्त है…. हमारा दौर आएगा..

मोहब्बत में नुमाइश की ज़रूरत नही होती……

ये वो ज़ज़्बा है जिसमे ख़ामोशी भी गुनगुनाती है……..

मेरी खामोशी से उसे कभी कोई फर्क नहीं पड़ता,

शिकायत में दो लफ़्ज कह दूं तो चुभ जाते हैं…..!!

मेरे रूठ जाने से अब उनको फर्क नहीं पड़ता,

बैचेन कर देती थी, कभी जिनको खामोशी मेरी.

किसी झगड़े में ख़ामोशी आपकी ताक़त होती है.

_ जो शख़्स सबसे ज़्यादा पुरसुकून रहता है, अक्सर वही हालात को बेहतर तरीके से संभालता है.
रुतबा तो खामोशियों का होता है ; अल्फ़ाज़ों का क्या है,

वो तो मुकर जाते हैं हालात देख कर..

ख़ामोशी ख़ुद अपनी ज़ुबाँ हो, ऐसा भी हो सकता है ;

सन्नाटा ही गूंज रहा हो, ऐसा भी हो सकता है.

एक नया व्यापार करता हूं ;

_ ख़ामोशी बेच कर _ सकून खरीदता हूं ..

बेवकूफ की सब से बड़ी अक्लमंदी ख़ामोशी है. _

_ अक्लमंद का ज्यादा देर तक खामोश रहना बेवकूफी है…

जितना हो सके ख़ामोश रहना ही अच्छा है, _

_ क्योंकि सबसे ज़्यादा गुनाह इंसान से जुबान ही करवाती है….

हम पर लगे इल्ज़ामों के, जवाब तो बहुत थे ! _

_ मगर खत्म हुए किस्सों की, हमें ख़ामोशी ही बेहतर लगी !!

अच्छी लगने लगी है ये ख़ामोशियाँ भी, _

_ अब हर किसी को जवाब देने का सिलसिला ख़त्म हो गया..!

कुछ दर्द ऐसे भी होते हैं, _जिन्हे बयान करने के लिए शब्द नहीं, _

_ बस एक खामोशी ही काफी होती है.

अपने खिलाफ बातें मैं अक्सर ख़ामोशी से सुनता हूँ. _

_ जवाब देने का हक मैंने वक्त को दे रखा है….

‘खामोशी’,

_ कई बार यह किसी अपने के टूट जाने की आखिरी आवाज़ होती है”

मेरी ख़ामोशियों को सब पढ़ नहीं पाते, और समझे बिना, उनके उलट कहानियाँ गढ़ लेते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए,

_ क्योंकि ये मनगढ़ंत बातें धीरे-धीरे सच जैसी बन जाती हैं
_ फिर एक दिन जब अनकही बातें फूटती हैं, तो वो सन्नाटा भी शोर बन जाता है..
_ जिससे कोई नहीं बच पाता..!
खामोशी अक्सर सबसे बड़ा और गहरा जवाब होती है,

_ जब कोई चुप हो जाए, तो समझ लें उसे आपकी हकीकत दिख गई है.
_ अब वक्त सफाई देने या खोखली दलीलें पेश करने का नहीं, बल्कि खुद के भीतर झाँकने और उसे सुधारने का है.
_ सच्चाई की गूँज अक्सर खामोशी में ही सबसे तेज़ सुनाई देती है.!!
जब गिला शिकवा अपनों से हो तो ख़ामोशी भली, _

_ अब हर बात पर जंग हो जरूरी तो नहीं !!!!

चुप थे तो चल रही थी जिंदगी लाजवाब… _

_ खामोशियाँ बोलने लगीं…तो बवाल हो गया…!!

खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनें, _

_ शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता….!!

लोग शोर से जागते हैं..

_ किसी को खामोशियाँ सोने नहीं देतीं.!!

रिश्तों में शिकायते कर के क्यों घटाया जाए रूतबा अपना;

_ करने दीजिए खामोशियों को खामोशी से काम अपना !!

एक ग़लतफ़हमी है कि खामोश चेहरों को शिकार बनाना आसान है,

_ लेकिन याद रखें कि जब खामोश चेहरे चक्रव्यूह रचते हैं तो कहीं का नहीं छोड़ते.!!

खामोशियाँ इस कदर बढ़ गयी है की, अब जाने पहचाने लोग भी ..!!_

_ अनजाने से लगते हैं …!!

बहुत भारी होता है वो पल, जब इंसान ना रोता है ना शिकायत करता है ;

_ बस खामोशी से सब कुछ सहते-सहते थक कर बैठ जाता है.!!

कुछ ख़ामोशियाँ चीख़ों से भी तेज़ होती हैं —बस सुनने वाला चाहिए.”
तुम्हारी चीखती हुई खामोशी सबको सुनाई देती है.!!
वक़्त रहते सीख ले ख़ामोश रहने का फ़न,

_ एक दिन वरना जुबां की ज़द में सर आ जायेगा.

लाखों हैं मेरे अल्फाज के दीवाने, _

_ मेरी खामोशी सुनने वाला कोई होता तो क्या बात होती.

मेरी खामोशी हज़ारों जवाबों से बेहतर है, _

_ क्योंकि ये अनगिनत सवालों की इज्जत रखती है.

तूने मेरा तकाजा देखा है कभी सब्र देख..

_ मैं इतना खामोश हो जाऊँगा कि तू चिल्ला उठेगा..!!

खामोशी को हमेशा दर्द से जोड़ कर ना देखो, _

_ खामोशी सुकून का दूसरा रूप भी होती है.

ख़ामोशी ग़लत फ़ैसला कर देगी,,

_ जहां जरुरत है वहां बोलिए.. वरना मसला हो जाएगा.!!

“शायद हर ऊँचाई की अपनी कुछ कीमत होती है,

_ जिसे इंसान को खामोशी से चुकाना पड़ता है”

जो लोग ख़ामोश रहते हैं, ज़रूरी नहीं कि वे आपकी बात से सहमत हों.

_ कुछ लोग बहस करना पसंद नहीं करते और सिर्फ़ इसलिए ख़ामोश रहते हैं ताकि उलझने से बच सकें.!!
कुछ चीज़ों को ख़त्म करने का सबसे बेहतर तरीका है.. उन्हें छोड़ देना.. न रिएक्शन, न एक्शन ;

“बस ख़ामोशी” वहीं असली ताक़त है.!!

हम अपने आसपास चहकते-खिलखिलाते लोगों की ख़ामोशी को नोटिस क्यों नहीं करते…
खामोशियों में रहने का शौक नहीं ! कुछ ऐसी वजह होती !! जो खामोश कर देती है ..!!!
बेवजह शोर मचाने से सुर्खियां नहीं मिलती, _ कर्म करो ख़ामोशी भी अखबारों में छपेगी.
आवाज़ की पहुंच तो बस होती है कान तक, ख़ामोशी पहुंच जाती है दूर आसमान तक..
ख़ामोशी में चाहे जितना बेगानापन हो, _ लेकिन इक आहट जानी-पहचानी होती है…
मेरी ख़ामोशी को मेरी हार मत समझना, _ मैं कुछ फैसले ऊपर वाले पर छोड़ देता हूँ..
*खामोशी से बनाते रहो पहचान अपनी* __ *हवाएँ ख़ुद गुनगुनाएँगी नाम तुम्हारा*..
कुछ बातों का जवाब सिर्फ ख़ामोशी होती है और ख़ामोशी बहुत ख़ूबसूरत जवाब है !
खामोशी का मतलब लिहाज भी होता है, पर कुछ लोग इसे कमजोरी समझ लेते हैं !!
लोग कहते हैं ज्यादा बोलता नहीं मैं, _ पर कहूं ऐसा क्या जो खामोशी से बेहतर हो.
खामोशियाँ भी सुनाई पड़ती है साहब _ बस कान से नहीं दिल से सुनकर देखिये..!!
खामोशी इतनी गहरी होनी चाहिए कि _ बेकद्री करने वालों की चीखें निकल पड़े !!

हजार जवाबों से अच्छी है खामोशी, _ ना जाने कितने सवालों की आबरू रखती है.

रुतबा तो.. ख़ामोशीयों का होता है, _ अलफ़ाज़ तो बदल जाते हैं लोग देखकर.
खामोशी ….कभी खाली नहीं होती _ यह ढेरों जवाबों से लबालब होती है…..!!
जितना ही खामोश रह सकोगे, _ उतना ही तुम सुनने में ज्यादा सछम हो सकोगे.
खामोश जिंदगी जो बसर कर रहे हैं हम, _ गहरे समुन्द्रों में सफर कर रहे हैं हम…
खामोशी का अपना अलग ही मजा है, _ पेड़ों की जड़े फड़फड़ाया नही करती.!
जिन्हें बात करने का सलीका होता है, _ उन्हें खामोशिया ज्यादा पसंद होती हैं.
कोई सुनता नहीं किसी की यहाँ _ अपना खामोश रहना ही बेहतर है यहाँ_.!
जब कोई आपकी बात का यकीन ना करे, तो खामोश रहना बेहतर है..
ख़ामोशी बहुत कुछ कहती है, _ कान लगाकर नहीं, दिल लगाकर सुनो !!
छोड़ दिया सबसे बात करना, _अब खामोश रहना ही अच्छा लगता है…
जिन्हे वाकई बात करना आता है, _ वो लोग अक्सर ख़ामोश रहते हैं…
सम्मान कीजिए हमारी ख़ामोशी का, ..आपकी औकात छुपाए बैठे हैं.!!
एक ख़ामोशी में मिल गई हज़ार खुशियाँ, थक गया था मैं शोर कर कर के !!
जब बाहर शोर हो तो अपने भीतर की खामोशी की शरण लेनी चाहिए.
ख़ामोशी छुपाती है ऐब और हुनर, शख्सियत का अंदाज़ा गुफ़्तगू से होता है.
हर खामोशी अहंकार नहीं होती, कुछ खामोशी सब्र भी होती है.!!
मेरी ख़ामोशी एक दिन शोर… मचाएगी _ आज अकेला हूँ तो क्या…
जिन्हें एक बार खामोशियाँ रास आ जाएँ, फिर वे बोला नहीं करते !!
ये जो तुम मुझ में ख़ामोशी देख रहे हो, दरअसल ये मेरा सुकून है.
मेहनत इतनी खामोशी से करो की _ कामयाबी शोर मचा दे…..
बढ़ती हुई समझदारी, _ जीवन को मौन की तरफ ले जाती है.!!
खामोशियां जिसे अच्छी लग जाएं, वो फ़िर बोला नहीं करते.!!
उनकी खामोशी बता रही है कि … अब उनको बात नहीं करनी !
लफ्ज़ अब बड़े महँगे हो गए, आओ ख़ामोशी का सौदा करें…
खामोशी जरा देर से सुनाई देती है, लेकिन असरदार होती है..
कभी- कभी खामोशी से बेहतर, और कोई जवाब नहीं होता.
शोर की तो उम्र होती है, _ खामोशी तो सदाबहार होती है..
खामोशी की चीख़… चिल्लाने से भी अधिक होती है….!!!
कानों के पर्दे फट जायें, ख़ामोशी में वो धमाका होता है..!!
ख़ामोशी तुम समझ नहीं रहे, _ अल्फ़ाज़ अब बचे नहीं.
शोर की उम्र होती है, ख़ामोशी सदाबहार है..!!
एक शोर है मुझमें, _ जो खामोश बहुत है..
जो लोग स्वयं में उलझे होते हैं, वे दुनिया की नज़रों में अजीब लगते हैं.

_ कोई उन्हें खामोश कहता है, कोई घमंडी,
_ पर कोई नहीं जानता कि वे भीतर कितनी आवाज़ें सुनते हैं.
_ वे हर बात का अर्थ खोजते हैं, हर एहसास का वज़न महसूस करते हैं.
_ उनके लिए लोग नहीं, भाव मायने रखते हैं और यही कारण है कि वे किसी को पूरी तरह समझ नहीं आते असल में,
_ वे दूसरों से नहीं, बस अपने ही विचारों के भँवर में गुम होते हैं.!!
– Nirarthak Nirarthak

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected