सुविचार 3915

” लत अगर गुलामी की लगी हो तो, _ आज़ादी के ख्याल से भी ड़र लगता है,”
गर कोई दूसरा इंसान बस इतनी सी बात जान लेता है कि हमें उसकी कौन सी बात चुभती है तो वो हमसे केवल चार कड़वी बातें कहकर हमसे ज़िन्दगी भर अपनी गुलामी करवा सकता है और ज़िन्दगी भर के लिए हमारा मालिक बन सकता है…

एक हम हैं कि जो बिना सोचे समझे, बिना विचारे, किसी अच्छे गुलाम की तरह उसके बारे में सोच सोचकर अपना कीमती समय उस पर बर्बाद कर देते है.
_ हमें इस बात का भ्रम होता है कि हम उसके खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन वास्तव में हम उसी के बिछाये खेल में, उसकी ही मर्जी से खेल रहे होते है,
_ वो एक के बाद एक दाव चलता रहता है और हम पूरी ज़िंदगी गुस्से में उसी की बजाई धुन पर नाचते रहते है…
यह सारा खेल उसकी पसंद का होता है, समय और तारीख भी वही तय करता है, कितना मनोरंजन चाहिए, यह सब कुछ भी वही तय करता है.
_ हमारा काम तो बस प्रतिक्रिया देते हुए उसका मनोरंजन करना है…
_ हंसी की बात यह है इस मनोरंजन के बदले हमें कभी कोई कीमत भी नही मिलती, आखिर में हम बस मुफ्त के गुलाम साबित होते हैं.
संयम, धैर्य, दूरदर्शिता, बड़प्पन इन गुणों को अपनाने से हम किसी दूसरे के गुलाम न होकर खुद अपने मन के स्वामी बन जाते हैं.
_ अगर हम यह गुण धारण कर पाते हैं तो किसी दूसरे इंसान के लिए हमें उसके मनपंसद खेल में खिलाना, हमें गुस्सा दिलाना और हमसे मनचाही प्रतिक्रिया लेकर अपना मनोरंजन करवाना नामुमकिन हो जाता है…

सुविचार 3914

चिंतन के समय में इंसान जब चिंता की चिता पर बैठ जाता है, तब पहले सब्र का बांध टूटता है;

फिर विवेक साथ छोड़ देता है और अंत में जुबान बेकाबू हो जाती है !!

यही हमारे पतन का रास्ता बनता है.

सुविचार 3913

जिसको जो कहना है कहने दो ; आपका क्या जाता है..

_समय समय की बात है, वक्त सबका आता है…

सुविचार 3911

अच्छा सोचिए, अच्छा बोलिए और अच्छा कीजिए,

_क्योंकि सब आपके पास वापस लौटकर आता है.

सुविचार 3910

यदि एक बार मन सामंजस्य्पूर्ण स्थिति में आ जाए, तो फिर न बाहरी परिस्थितियों

और वातावरण का उस पर कोई प्रभाव होगा और न ही आंतरिक अशांति होगी.

error: Content is protected