सुविचार 3341

मधुर वाणी बोलना एक महँगा शौक है, जो हर किसी के बस की बात नहीं ! अपने खराब मूड के समय बुरे शब्द न बोलें,

क्योंकि खराब मूड को बदलने के बहुत मौके मिलेंगें पर… शब्दों को बदलने के नहीं !!

शब्दों का अहम किरदार होता है… दूरियां बढाने में…

_ कभी हम समझ नही पाते हैं… और कभी समझा नही पाते हैं…!!

सुविचार 3339

दुखों को भोगकर भी आदमी यह स्वीकार नहीं करता

कि दुखों को निमंत्रण भी उसने ही दिया है.

सुविचार 3337

जरूरतें, जिम्मेदारियां और ख्वाहिशें, _ यूँ तीन हिस्सों में दिन गुज़र जाता है.

चुरा लेना खूबसूरत पल जिंदगी से वरना जिम्मेदारियां फुरसत नहीं देती.!!

सुविचार 3336

मुश्किल दौर में कोई रास्ता न दिखे तो आपको सही वक्त और सही समय का इंतजार करना चाहिए,

क्यूँकि नदी को भी सागर से मिलने के लिए मौसम और बाढ़ आने का इंतजार करना पड़ता है.

error: Content is protected