सुविचार 3026

अगर किसी परिस्थिति के लिए आपके पास सही शब्द नहीं है, तो सिर्फ मुस्कुरा दीजिये,

शब्द उलझा सकते हैं पर मुस्कुराहट हमेशा काम कर जाती है.

सुविचार 3025

एक बार माफ करके अच्छे बन जाओ लेकिन

दुबारा उसी इंसान पर भरोसा करके बेवकूफ मत बनो.

सुविचार 3024

45 की उम्र के बाद अपना रूटीन चैकअप करवाते रहें

और यदि डाक्टर आप को कोई औषधि देता है तो उसे नियमित लें.

सुविचार 3023

खाने और सोने का नाम जीवन नहीं है,

जीवन नाम है सदैव आगे बढ़ने की लगन का.

सुविचार 3022

समस्याओं की अपनी कोई *लंबाई नही होती…..

…….वो तो सिर्फ हमारी हल करने की क्षमता के आधार पर छोटी और बड़ी होती है..

सुविचार 3021

अपनी आवाज को सुननेवाला, अपने आपको देखनेवाला

और अपना हित चाहनेवाला व्यक्ति वस्तुतः अपना मित्र होता है.

error: Content is protected