सुविचार 3014

बुरा नहीं लगता…..

धैर्य और संतोष हो तो निर्धनता बुरी नहीं लगती, कपड़े साधारण भी हो किन्तु साफ़ सुथरे और धुले हुए हो तो बुरे नहीं लगते, भोजन सादा हो पर ताजा और गरम हो तो बुरा नहीं लगता, सेवा भावी और मधुर भाषी कुरूप भी हो तो भी बुरा नहीं लगता, घर छोटा और साधारण हो पर साफ़ सुथरा व्यवस्थित हो तो बुरा नहीं लगता, तन स्वस्थ और मन प्रसन्न हो तो कुछ भी बुरा नहीं लगता !!!

सुविचार 3013

Tension अगर ज्यादा करो तो Life बर्बाद कर देता है,

लेकिन Limit में करो तो Life बना देता है..

सुविचार 3012

किसी को चुप करना है, तो अपनी सफलता से करो.

क्योंकि बहस तो आजकल हर कोई कर लेता है.

सुविचार 3011

घमंड हमेशा विरासत में मिली बिना मेहनत की दौलत का होता है,

जिस व्यक्ति ने मेहनत करके पैसे कमाए होते हैं, वह दूसरों की इज्जत जरूर करता है.

सुविचार 3010

जीवन में नित नए परिवर्तन और नए विकास होते रहते हैं, यदि हम स्वयं को सर्वज्ञाता समझने की भूल करेंगे, तो जीवन की दौड़ में पिछड़ जायेंगे.

क्योंकि इस दौड़ में जीतता वही है, जो लगातार दौड़ता रहता है. जिसें दौड़ना छोड़ दिया, उसकी हार निश्चित है,

इसलिए सीखने की ललक खुद में बनाये रखें, फिर कोई बदलाव, कोई उतार-चढ़ाव आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता.

सुविचार 3009

जीवन में सफल होने के लिए एक बार में केवल एक लछ्य ही बनाएं और जब तक एक लछ्य को प्राप्त न कर लें, तब तक दूसरा न बनाए.

क्योंकि कई लछ्य एकसाथ बना लेने से हम कन्फ्यूज हो जाएंगे और कुछ भी प्राप्त नहीं होगा.

error: Content is protected