हर किसी से नम्रता से बात करो, _ मीठा बोलने वाला कभी हारता नहीं !!
सुविचार 2763
मदद मांगने जाओ तो टालते हैं लोग,
बात पता लग जाए तो उछालते हैं लोग,
बताना मत किसी को अपने घर का हाल ऐ यार,
अक्सर मौके का फायदा उठा लेते हैं लोग..
सुविचार 2762
अहम का त्याग करके ही स्वयं को पहचाना जा सकता है.
यह एक गहनतम तथ्य है कि हम जीवन में जितना झुकेंगे उतने ही जीवंत हो सकेंगे.
रिश्तों में माधुर्य तभी रह सकता है जब हम अपने अहम को परे रख कर ग़लती स्वीकारें और माफी माँगें.
सुविचार 2761
अपने रब के फैसले पर भला शक कैसे करूँ,
सजा दे रहा है अगर वो, कुछ तो गुनाह रहा होगा.
सुविचार 2760
डर हमेशा आपको एक कैदी बना कर रखेगा,
जबकि खुले विचार आपको एक बादशाह बना कर रखेंगे.
सुविचार 2759
इस दुनिया में बहुत लोग इसलिए दुखी नहीं कि उन्हें किसी चीज की कमीं है,
अपितु इसलिए दुखी हैं कि उनके सोचने का ढंग नकारात्मक है.
सकारात्मक सोचो, सकारात्मक देखो। इससे आपको अभाव में भी जीने का आनन्द आ जायेगा,
आपकी ख़ुशी इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आपके पास कितनी सम्पत्ति है,
अपितु इस बात पर निर्भर करती है कि आपके पास कितनी समझ है.




