सुविचार 2459

जो तर्क करने को तैयार न हो.. वह अंधविश्वासी, जो तर्क न कर सके वह मूर्ख और जिस में तर्क करने का साहस ही न हो वह गुलाम है.
तर्क देकर आप किसी को अपनी बात समझा नहीं सकते,

_ तर्क देकर आप अपनी बात साबित तो कर सकते हैं, लेकिन समझा नहीं सकते..!!

सुविचार 2458

जो लोग ईर्ष्या करते हैं, वो दूसरों के लिए कष्ट दायक हो सकते हैं ;

लेकिन अपने लिए वो एक यातना बन जाते हैं.

The jealous are troublesome to others, but a torment to themselves.

सुविचार 2457

जीवन में अनेकों बार हम छोटे से लाभ के लिए अपने आपको मुसीबतों में डाल लेते हैं.

अतः हमें तात्कालिक लाभ नहीं देखते हुए किसी विषय पर विस्तारपूर्वक सोचना चाहिए कि क्या गलत है और क्या सही.

सुविचार 2456

किसी भी इंसान को काम के समय काम और आराम के समय आराम करना चाहिए.

इन दोनों में से एक भी चीज अधिक हो जाए, तो जीवन का आनंद खत्म हो जाता है.

सुविचार 2455

औरों के ज़ोर पर अगर उड़कर दिखाओगे,

अपने पैरों से उड़ने का हुनर भूल जाओगे.

सुविचार 2454

जो किसी भी कीमत पर हारना न जानता हो, वो एक न एक दिन सफल होता ही है.

A person who does not accept defeat at any cost, will be successful one day.

error: Content is protected