सुविचार 2049

सामान्यतया आदमी का स्वभाव इतना लचीला नहीं हो पाता, क्योंकि अपने आप को दूसरे की जगह रखकर किसी चीज को देखने की कला, हमें कभी नहीं सिखाई गयी.

क्या है की हम आज तक लेने का ही सुख जान पाएं हैं, खाने का ही सुख महसूस कर पाये हैं; लेकिन इतना जानिये की लेने से ज्यादा देने में आनंद है.

सुविचार 2048

संघर्ष में आदमी अकेला होता है, सफलता में दुनिया उसके साथ होती है.

जिस जिस पर ये जग हँसा है, उसी उसी ने इतिहास रचा है.

सुविचार 2047

आप में शुरू करने की हिम्मत है तो, आप में सफल होने के लिए भी हिम्मत है.

सुविचार 2046

आपको खुद की नजर से उठाना है, जो इन्सान खुद की नजर से उठ गया, वो दुनिया की नजर से अपने आप उठ जाएगा.

सुविचार 2045

दोस्तों, क्या हमारी ख़ुशी की भी कोई शर्त है ?

यदि हाँ, तो अभी इससे बाहर निकलिये. मशहूर हास्य कलाकार चार्ली चैप्लिन की बात यहां बहुत मायने रखती है कि मुस्कराहट दुनिया का सबसे सस्ता लेकिन बहुमूल्य तरीका हैं, जो जीवन को उत्सव बना देता हैं.

जीवन अद्भुत हो सकता है यदि लोग आपको अकेला छोड़ दें. — चार्ली चैप्लिन
error: Content is protected