सुविचार 1877

कोशिश करें कि आप और आपकी सभी चीज़ें हमेशा व्यवस्थित रहें.

बहुत-से लोग ख़ुद भी अस्त-व्यस्त रहते हैं और अपना घर, ऑफिस का डेस्क भी अस्त-व्यस्त ही रखते हैं,

जिससे न स़िर्फ वे ख़ुद भी परेशान रहते हैं, बल्कि लोगों पर उनका प्रभाव भी अच्छा नहीं पड़ता.

सुविचार 1876

विपरीत में जीना……

यदि हमने विरोधी स्थितियों में मन सहज रहना नहीं सीखा तो या तो हम अधिकतर झगडा करते दिखेंगे या कूढते — चिढते और परेशान होते रहेंगे !!! सारी स्थितियां और समय किसी के भी हमेशा अनुकूल नहीं रहता, अतः विपरीत स्थितियों में भी जीना सीखिए !!!

सुविचार 1875

समझदार….

गहरी नींद से सोये हुए को जगाना, बड़ो से मुह्जोरी करना, छोटों पर अत्याचार करना, दुष्टों की संगती, और सज्जनों की उपेक्षा करना, बिना सोचे बोलना, आदि कार्य समझदार व्यक्ति नहीं करते !!!

सुविचार 1872

जब हम किसी परेशानी में होते है, तो हमारा पूरा ध्यान आने वाले खतरे और खौफ पर केंद्रित हो जाता है और इससे हम अपनी सूझ- बूझ खो देते हैं. लेकिन, यदि हम खतरे के डर को दरकिनार कर उससे बाहर निकलने के विकल्पों पर काम करें, तो बहुत संभावना है कि हमें कोई-न-कोई रास्ता अवश्य नजर आ जाएगा.
error: Content is protected