सुविचार 1648

जो इंसान अपने सामने आने वाली विपरीत परिस्तिथियों में थोड़ा झुक कर या उनसे समयानुसार तालमेल बैठा लेता है, उसकी जिंदगी आसान और कम कष्टप्रद रहती है.

सुविचार 1647

आत्म नियंत्रण…

आत्म नियंत्रण से असीम और अदभुत शक्ति प्राप्त होती है! आत्म नियंत्रण के लिए धैर्य, संतोष अनिवार्य है! धैर्य से संतोष प्राप्त किया जा सकता है और इन दोनों से आत्म नियंत्रण! किसी भी बात या वस्तु का सही विशलेषण करना आत्म नियंत्रण द्वारा ही संभव है !!! आत्म नियंत्रित व्यक्ति कभी भी गलत प्रतिक्रिया नहीं देता, वो स्वयं स्थिर रहता हुआ हर बात पर उचित निराकरण करता है !!!

सुविचार 1646

जिस कार्य को करने से दिल को संतोष प्राप्त हो, उन्ही कार्यों को करने से कर्म भी सही होते हैं.

सुविचार 1645

भाग्य से जितनी ज्यादा उम्मीद करेंगे वह उतना ही निराश करेगा, कर्म में विश्वाश रखें आपको अपनी अपेछाओं से सदैव अधिक मिलेगा.

सुविचार 1644

स्वयं की जिम्मेवारी स्वयं लेना ही सदा के लिए दूसरों के बंधन से मुक्त होना है.

सुविचार 1643

आज़ ही एक मित्र ने कहा,

यार तुमको कभी चिंतित नहीं देखा, और हमको चिंताएं आज भी है,

मैंने कहा तुम पैसा कमाते रहे, और मैं संतोष,

मैंने वहीं किया जो मुझे संतोष देता रहा,

बस इतनी सी बात है.

error: Content is protected