सुविचार 1564

आजकल सत्तर प्रतिशत लोग दुखी इसलिए हैं कि, बोलते समय तो सोचते नहीं, क्या बोल रहे हैं. बोलने के बाद सोचते हैं, काश ये न बोला होता तो ऐसा न होता. इसलिए पहले सोचिए फिर बोलिये.

सुविचार 1560

लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, ये आपकी प्रॉब्लम नहीं है.

जरुरी ये है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं.

सुविचार – जीवन के 5 सत्य – 1559

जीवन के 5 सत्य:-

1. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने खूबसूरत हैं, क्योंकि..लँगूर और गोरिल्ला भी अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेते हैं..

2. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका शरीर कितना विशाल और मज़बूत है, क्योंकि…श्मशान तक आप अपने आपको नहीं ले जा सकते….

3. आप कितने भी लम्बे क्यों न हों, मगर आने वाले कल को आप नहीं देख सकते….

4. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी त्वचा कितनी गोरी और चमकदार है, क्योंकि…अँधेरे में रोशनी की जरूरत पड़ती ही है…

5. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अमीर हैं और दर्जनों गाड़ियाँ आपके पास है, क्योंकि…घर के बाथरूम तक आपको चल के ही जाना पड़ेगा…

💥 इसलिए संभल के चलिए … ज़िन्दगी का सफर छोटा है।।

error: Content is protected