सुविचार 1240

जीवन की चुनौतियों का मतलब आपकी विकलांगता नहीं है, उनका उद्देश्य आपको इस बात की खोज में सहायता करना है, कि आप कौन हैं.

सुविचार 1239

जिन्दगी को बने- बनाये ढ़र्रे पर तो हर कोई जी लेता है, लेकिन कुछ लोग ऎसे होते हैं, जिन पर औरों से हटकर जीने और जहाँ को जीतने का जूनून सवार होता है- ऎसे लोग अपनी जिद के साथ कुछ ऎसी मिसाल कायम कर जातें हैं- जो सदा के लिए किस्सो- कहानियों में तब्दील हो जाती है.

सुविचार 1238

आगे बढ़ो, आगे बढ़ो – जैसे- जैसे आप आगे बढ़ोगे, आपकी कठिनाईयाँ अपने आप दूर होती चली जाएँगीं. आप देखोगे कि उन कठिनाइयों के बीच में से ही प्रकाश उदित होता है, ऎसे ही आपका मार्ग जगमगाएगा. 

सुविचार 1237

अगर दुनिया में सिर्फ खुशियाँ ही खुशियाँ होती तो, हम कभी बहादुर या धैर्यवान बनना नहीं सीख़ पाते.

सुविचार 1236

ज़िन्दगी कितनी भी छोटी हो, वक़्त कि बरबादी से वह और भी छोटी हो जाती है.

सुविचार 1235

 हम वो सब कर सकते हैं जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा.
error: Content is protected