सुविचार 1210

विद्वान तो बहुत होते हैं, लेकिन विद्या के साथ जीवन आचरण करने वाले कम होते हैं.

सुविचार 1209

हर किसी को खुश करना शायद हमारे बस में ना हो, लेकिन किसी को हमारी वजह से दुःख ना पहुँचे, यह तो हमारे बस में है.

सुविचार 1208

तंग नजरिए वाले व्यक्ति तंग मुंह की बोतल की तरह होते हैं, जिस के अंदर चीज थोड़ी होती है, पर बाहर निकलते समय शोर ज्यादा करती है.

सुविचार 1207

लाख दुखों की एक दवा है हंसी, तभी तो हम इसे अपने जीवन में पर्याप्त जगह देने की कोशिश करते रहे हैं. अगर आप भी अपने जीवन में ढेर सारी खुशियाँ चाहते हैं, तो हंसी- मुस्कान को अपने जीवन में जगह दें.

सुविचार 1205

यदि कोई व्यक्ति आपको नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो याद रखें दोष आप में नहीं उस व्यक्ति में है, क्योंकि एक सामान्य व्यक्ति मानवीय गरिमा को बनाये रखना जानता है.
error: Content is protected