सुविचार 1169 | Jun 1, 2016 | सुविचार जिंदगी एक सफर है और सफर में उतारचढ़ाव आते रहते हैं. मानव वही है जो आगे बढे, संस्कारों से अपनी जिंदगी को इज्जत के साथ जिए और वही मानव सही माने में जिंदगी को जीता है.
सुविचार 1168 | May 31, 2016 | सुविचार निश्चित उद्देश्य वाले व्यक्ति कुछ भी कर सकते हैं, क्यों कि उन की प्रबल इच्छाशक्ति को कोई दूसरी शक्ति नहीं रोक सकती.
सुविचार 1167 | May 30, 2016 | सुविचार आदमी की खुशहाली उसकी सच्चरित्रता का ही फल है, कष्ट के कारण दूर करने पर ही कष्ट दूर हो सकते हैं.
सुविचार 1166 | May 29, 2016 | सुविचार शब्दों के पीछे रही भावना का अध्ययन करना चाहिए, केवल शब्दों को नहीं पकड़े रहना चाहिए.
सुविचार 1165 | May 28, 2016 | सुविचार जब आप अपने अनुशासन में जीने लग जाते हैं, तब आप खुद के वश में हो जाते हैं. When you are self- disciplined, then you are in control of yourself.
सुविचार 1164 | May 27, 2016 | सुविचार महान सेवा यह है कि हम किसी जरूरतमंद की इस तरह मदद करें कि वह अपनी मदद खुद कर सके.