सुविचार 306

हम चिन्ता करेंगे तो भटक जायेंगे और चिन्तन करेंगे तो भटके हुए को रास्ता दिखायेंगे.

सुविचार 305

अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको पसंद करें, तो आपको भी औरों को पसंद करना होगा, उनका सम्मान करना होगा. ऐसा करना कठिन भी नहीं है. अगर आप खोजेंगे, तो हर एक इनसान में कुछ- न- कुछ ऐसा मिल जाएगा, जो स्वीकार करने योग्य होगा. आप उसके उन्हीं गुणों को पसंद करें और उन्हीं के आधार पर उसे सम्मान दें. आप देखेंगे कि उनमे भी आपके इस व्यवहार के कारण बड़ा बदलाव आया है और उन्होंने अपनी कई कमियों को केवल इसलिए दूर कर लिया है कि आप उनका सम्मान करते हैं. फिर वे आपको और भी पसंद करने लगेंगे और पहले से ज्यादा सम्मान देने लगेंगे. अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आपको दूसरों को पसंद करने और उनका आदर करने की अपनी आदत को विकसित करनी होगी.

सुविचार 304

 आप अपने अंदर एक पवित्र इंसान पैदा कर सकें, आप शान्ति के साथ जी सकें, प्रेम के साथ जी सकें, अपने अंदर एक सतोगुण को आप जन्म दे सकें तो वह बहुत बड़ी बात है.

सुविचार – “हर गिरना मुझे ऊँचाई के और करीब ले जाता है” – 303

“हर गिरना मुझे ऊँचाई के और करीब ले जाता है”

_ ऊँचाई तक पहुँचने का सफर सीधा नहीं होता ; हर गिरना भी उसी यात्रा का हिस्सा है, जो हमें और मज़बूत और सच्चा बनाता है”
_ वहां तक पहुँचने के लिए मुझे कई बार गिरना होगा, टूटना होगा, और फिर सँभलना होगा.
_ “हर गिरना ही मुझे उस ऊँचाई के करीब ले जाएगा”
error: Content is protected