सुविचार 169

14130911564_cefcc3c3bc

परम्पराओं से रब से मिलने के रास्ते अलग- अलग हो सकते हैं, पर रब तो एक ही है.

 

सुविचार – Financial freedom – फाइनेंसियल फ्रीडम – वित्तीय स्वतंत्रता – 168

13936974050_edddb23731

“फाइनेंसियल फ्रीडम हो गई या नहीं” – इसका मतलब सिर्फ पैसा होना नहीं, बल्कि जीवन के फैसलों में स्वतंत्रता होना है, बिना परेशानी के..

ये रहा एक चेकलिस्ट – अगर आप इनमें से अधिकांश या सभी पॉइंट्स पर ✔️ कर पाते हैं, तो फाइनेंसियल फ्रीडम आपके पास है (या बहुत करीब है):-
✅ 1. आप अपना जीवन स्वच्छंद रूप से जी रहे हैं..
_ किसी की मर्जी या पैसों की मजबूरी से नहीं, अपने “मन की बात” सुन कर फैसले [decisions] लेते हैं.
✅ 2. आपके मंथली खर्च निष्क्रिय या अनुमानित आय [passive ya predictable income] से कवर हो जाते हैं.
_ यानी आपको सक्रिय [actively] रूप से काम करने की ज़रूरत नहीं सिर्फ जिंदा रहने के लिए.
_ स्रोत [Sources] हो सकते हैं: रेंट, इन्वेस्टमेंट, पेंशन, एन्युटी, इंटरेस्ट, रॉयल्टी, आदि.
✅ 3. इमरजेंसी [Emergency] के लिए 6-12 महीने का फंड तैयार है.
_ मेडिकल [Medica] या कोई अनजाने खर्चे के लिए आपको लोन नहीं लेना पड़ेगा.
✅ 4. कोई बड़ा उधार [EMI, loan] पेंडिंग नहीं है. “आप “कर्ज मुक्त” हैं”
✅ 5. आप खर्चने से पहले पैसे की चिंता नहीं करते.
_ आपको किराना [grocery], कपड़े, सैर [outing], मोबाइल रिचार्ज जैसे छोटे निर्णयों [decisions] के लिए सोचना नहीं पड़ता.
✅ 6. आप अपना समय जहां चाहें, वहां लगा सकते हैं.
_ चाहे सेवा में, लिखने में, मैडिटेशन में या सफर में – बिना पैसों के सोच-विचार के.
✅ 7. आपके सपनों के लिए संसाधन [resources] हैं.
_ अगर आप कोई प्रोजेक्ट, सफर या सेवा का काम सोच रहे हैं, तो आप उसे बिना रुकावट शुरू कर सकते हैं.
✅ 8. आप अपनी और दूसरों की मदद करने में सक्षम हैं.
_ आप किसी को अपना बजट बिगाड़े सहायता दे सकते हैं – वित्तीय और भावनात्मक [financial aur emotional] दोनों.
✅ 9. पैसा आपका सेवक है, स्वामी नहीं.
_ पैसा आपके फैसले कंट्रोल नहीं करता, आप पैसा कहां जाए, ये तय करते हैं.
✅ 10. आपको पैसा दिखाना नहीं, जीना आता है.
_ आप “सरल प्रचुरता”[“simple abundance”] में विश्वास रखते हैं –
– आप दिखावा नहीं, सुकून को चुनते हैं.
🧘 Bonus Spiritual Indicator:
> मैं पैसा कमाने के लिए नहीं जी रहा… मैं जी रहा हूं, और पैसा मेरे जीवन का एक माध्यम बन गया है”
✔️ Self-Evaluation Tip:
एक डायरी ले कर, ऊपर के 10 पॉइंट लिख लीजिये.
_ हर एक के आगे लिखिए:
❏ Yes
❏ Almost
❏ Not yet
_ जहां “Yes” अधिक है, वहां आपका जीवन फाइनेंसियल फ्रीडम के साथ घूम रहा है.

सुविचार 165

9400296455_2cd519b154

संसार में प्रसिद्धि हवा के जैसी है, जो कभी इधर बहती है तो कभी उधर,

और दिशा बदलने के साथ ही नाम भी बदल देती है.

 

 

 

सुविचार – गैर – अजनबी – अंजान – अनजान – 164

14083972001_3c6e0a7e43

अच्छी ज़िन्दगी जीने के दो तरीके हैं. पहला, जो पसन्द है उसे हासिल कर लो और दूसरा, जो हासिल है उसे पसन्द करना सीख लो.
हम कभी-कभी ऐसे लोगों से मिलते हैं, यहां तक ​​कि पूर्ण अजनबी भी, जो हमें पहली नजर में, किसी तरह अचानक, एक बार में, एक शब्द बोले जाने से पहले ही दिलचस्पी लेने लगते हैं.
कई बार ये अनजान लोग अपने लोगों से भी ज़्यादा अपने लगने लगते हैं और हमको पता भी नहीं चलता है.!!
मिला करो अनजानों से भी, कभी-कभी अंजान अपनो से बेहतर मिल जाते है..!!
अपनों में अपने नहीं मिलते.. गैरों में अपने मिल जाते हैं.!!
कुछ अजनबी, अपनो से बेहतर मिल जाते हैं.!!
कई बार ऐसा होता है हम किसी को जानते नहीं, पर हम उनको जानने लगते हैं,

_ न जाने कैसे हम ऐसे कितने ही अनजान लोगों को अपने भीतर रखे हुए होते हैं…!

अजनबी सब अपने हुए, अपनों से ही तो बगावत है,

_अपने तो अपने होते हैं, ये तो सिर्फ कहावत है.

“अब मैं इतना बदल गया हूं कि.. जो लोग मुझे अच्छे से जानते हैं,

_ उन्हें भी मैं अजनबी लगने लगता हूँ.!!”
– कभी-कभी हमारी आंतरिक यात्रा हमें इतना बदल देती है कि पुराने रिश्ते, परिचय और पहचान भी हमें पहचान नहीं पाते..
_ यह अजनबीपन दरअसल नए स्वरूप की गवाही है.
_ जो लोग आपको सच में समझना चाहते हैं, वे आपके इस बदलाव को पहचानेंगे..
_ बाकी लोग वहीं ठहर जाएंगे, जहाँ वे पहले आपको देखते थे.
_ यह “अजनबी लगना” वास्तव में अपने नए सच में प्रवेश करना है.!!
अगर तुम सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ करना चाहते हो तो..

_ सबसे पहले खुद को आजाद करना सीखो.
_ अपने दोस्तों से, अपने रिश्तेदारों से..- अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ब्लॉक करो
अपनी पहचान से.
_ क्योंकि सोशल मीडिया की दुनिया में, सपोर्ट सबसे पहले अजनबी देते हैं
अपने लोग नहीं..
_ अपने लोग तुम्हें जानते हैं और यही जानना सबसे बड़ी रुकावट बन जाता है.
_ वे तुम्हें उसी नजर से देखते हैं, जैसे तुम कभी थे.
_ वे तुम्हारे बदलने को स्वीकार नहीं कर पाते, वे तुम्हारे आगे बढ़ने से डरते हैं.
_ अजनबी तुम्हें नहीं जानते, इसलिए वे तुम्हें तुम्हारे काम से पहचानते हैं.
_ वहाँ तुम्हारा अतीत नहीं चलता, वहाँ सिर्फ तुम्हारा हुनर बोलता है.
_ इसलिए अजनबियों से दोस्ती करो.. दिल लगाकर..
_ लेकिन भरोसा अपने हुनर पर रखो.. लोगों पर नहीं..
_ अपने शब्दों से, अपनी सोच से, अपने सच से, उनका दिल जीतो..
_ क्योंकि इस दुनिया में सिर्फ वही टिकता है, जो ईमानदारी से लिखता है.
_ अच्छे लोग हमेशा अच्छे रहते हैं, हालात जैसे भी हों.
_ इसलिए भीड़ से मत डरो, अकेलेपन से मत भागो.
_ अजनबी तुम्हें रास्ता देंगे और तुम्हारा हुनर तुम्हें मंजिल तक ले जाएगा.!!
– लेखक की दुनिया
error: Content is protected