सुविचार 4983

काम कोई नामुमकिन नहीं, बस _ इक ज़रा हौसला चाहिए.!!
हालात से लड़ने का हौसला इंसान में हमेशा रहता है, मुश्किलें कितनी भी बड़ी हों, उनसे सामना किया जा सकता है..

_ मगर जो बदकिस्मती बनकर आपके हिस्से में आ जाए, उससे लड़ना शायद इंसान के बस में नहीं होता, कुछ चीज़ें चाहकर भी बदली नहीं जा सकतीं, बस उन्हें स्वीकार करके आगे बढ़ना पड़ता है.!!

कभी-कभी ज़िंदगी में कुछ चीज़ें बेवजह ही हो जाती हैं, जिनका होना न हमने चाहा होता है, न ही उनके लिए हम जिम्मेदार होते है.

_फिर भी उनके होने का दर्द और खामियाज़ा हमें ही भुगतना पड़ता है,

_ शायद यही ज़िंदगी की सबसे अजीब बात है.

_ कुछ फैसले हमारे नहीं होते, हालात हमारे नहीं होते, फिर भी उनकी सज़ा हमें ही मिलती है.!!

– Nirarthak Nirarthak

सुविचार 4981

लोगों को परिणाम से मतलब होता है, प्रयास से नहीं _

और विडंबना यह है कि _ हमारे हाथ में प्रयास होता है …परिणाम नहीं !!!

“प्रयास हमारे हाथ में है, परिणाम उसकी मर्ज़ी में”
error: Content is protected