आपकी खुशी केवल और केवल आपके हाथ में है, आप खुद को इतना कमजोर न बनायें कि परिस्थितियां आपको तोड़- मरोड़ दे.
कई बार परिस्थितियां इतनी ख़राब नहीं होती, जितना हम उन्हें सोच- सोच कर बना देते हैं, हर घटना पर बेवजह सोचना बन्द करें. आगे बढ़ें, घटनाओं को सहज तरीके से लें, बेवजह दुःखी न हों.
मस्त विचार 495
क्यूँ वक़्त के साथ रंगत खो जाती है,
हंसती- खेलती ज़िन्दगी आम हो जाती है,
एक सवेरा था जब हँस कर उठते थे हम,
आज बिना मुस्कुराये ही……………….
………………………….शाम हो जाती है.
सुविचार 524
जीवन के प्रति जिस व्यक्ति की कम से कम शिकायतें हैं, वही इस जगत में अधिक से अधिक सुखी है.
सुविचार 523
चलो माना कि दुनिया बहुत बुरी है, लेकिन आप तो अच्छे बनो, आप को किसने रोका है.
सुविचार 522
महान लोग हमेशा अपने समय से आगे होते है, जबकि चतुर- सुजान लोग केवल अपने समय का ही दोहन कर पाते हैं.
मस्त विचार 494
अगर अनमोल हो गए तो, तन्हा हो जाओगे..!
अपनी कीमत उतनी रखिए, जो अदा हो सके !
मस्त विचार 493
हमने कभी दोस्ती को जाना ना होता,
गर हमारी ज़िंदगी मे आपका आना ना होता,
यूँ ही गुजार देते ज़िंदगी को
अगर आपको अपना प्यारा दोस्त माना ना होता.
सुविचार 521
हर किसी के पास एक प्रतिभा, क्षमता या कौशल है.
जिसे वह खुद को निखारने में और जीवन में सफल होने के लिए कर सकता है.
मस्त विचार 492
हम आगे बढ़ कर उस का सामना करें.
खतरे का इन्तजार करने से बेहतर यह है कि,
सुविचार 520
मनुष्यता तभी ऊँची उठती है, जब मनुष्य कड़वाहट सुन कर भी मीठी वाणी ही बोले. कड़वाहट का पान करे और मिठास का पान कराए, यही मानवता है.




