सुविचार 242

जब मन सजग, सहज और रचनात्मक रहेगा, तो आपको हर परिस्थिति का समाधान नज़र आएगा.

मस्त विचार 224

आप जब लोगों को अपने दुखड़े सुनाते हैं तो उनमें से आधे तो आप की बात को अनसुनी कर देते हैं,

बाकी आधे सुन कर मन ही मन कहते हैं, अच्छा हुआ, इस के साथ ऐसा ही होना चाहिए.

सुविचार 241

कोई व्यक्ति सिर्फ इसलिए प्रसन्न नहीं दिखाई देता कि उसे कोई परेशानी नहीं है, बल्कि इसलिए प्रसन्न रहता है कि उसका जीने का दृष्टिकोण सकारात्मक है.

सुविचार – सामने वाले को बदल डालो..- 240

एक बार संख्या 9 ने 8 को थप्पड़ मारा

8 रोने लगा…
पूछा मुझे क्यों मारा..?
9 बोला…
मैं बड़ा हु इसीलए मारा..
सुनते ही 8 ने 7 को मारा
और 9 वाली बात दोहरा दी
7 ने 6 को..
6 ने 5 को..
5 ने 4 को..
4 ने 3 को..
3 ने 2 को..
2 ने 1 को..
अब 1 किसको मारे
1 के निचे तो 0 था !
1 ने उसे मारा नहीं
बल्कि प्यार से उठाया
और उसे अपनी बगल में
बैठा लिया
जैसे ही बैठाया…
उसकी ताक़त 10 हो गयी..!
और 9 की हालत खराब हो गई.
जिन्दगीं में किसी का साथ काफी हैं,
कंधे पर किसी का हाथ काफी हैं,
दूर हो या पास…क्या फर्क पड़ता हैं,
“अनमोल रिश्तों”
का तो बस “एहसास” ही काफी हैं !
बहुत ही खूबसूरत लाईनें..
किसी की मजबूरियाँ पे न हँसिये,
कोई मजबूरियाँ ख़रीद कर नहीं लाता..!
डरिये वक़्त की मार से,
बुरा वक़्त किसीको बताकर नही आता..!
अकल कितनी भी तेज ह़ो,
नसीब के बिना नही जीत सकती..
बीरबल अकलमंद होने के बावजूद,
कभी बादशाह नही बन सका…!!”
“ना तुम अपने आप को गले लगा सकते हो,
ना ही तुम अपने कंधे पर सर
रखकर रो सकते हो !
एक दूसरे के लिये जीने का नाम ही जिंदगी है! इसलिये वक़्त उन्हें दो जो
तुम्हे चाहते हों दिल से!
: शानदार बात
बदला लेने में क्या मजा है
मजा तो तब है जब तुम
सामने वाले को बदल डालो..

सुविचार – आसान नहीं है.. किसी को भीतर से जगाना.!! – 239

कोई भी जागना नहीं चाहता.. अगर कोई आपको गहरी नींद से जगाने की कोशिश करे, तो आप पहले तो जागना ही नहीं चाहेंगे..

_ फिर भी, अगर कोई आपको जगाए, तो आप उसकी गर्दन पकड़ लेंगे.
_ आसान नहीं है- किसी को भीतर से जगाना.!!

मस्त विचार 221

तुम मेरी ज़िन्दगी का हिस्सा हो.

तुम नहीं जानते कि तुम कहाँ फिट होते हो.

पर सदा याद रखो कि मेरी ज़िन्दगी

…..तुम्हारे बिना पूरी नहीं है. 

error: Content is protected