सुविचार 2099

मुश्किलें केवल बेहतरीन लोगों के हिस्से में ही आती हैं,

क्यूंकि वो लोग ही उसे बेहतरीन तरीके से अंजाम देने की ताकत रखते हैं.

सुविचार 2098

दुनिया में बहुत कम ही लोग आपका दुःख समझते हैं,

बाकी सब तो सिर्फ कहानी सुनना पसंद करते हैं.

सुविचार 2097

जिस व्यक्ति ने अपनी खराब आदतें बदल लीं, उसका आने वाला कल भी बदल जाएगा. जिसने नहीं बदलीं, उसके साथ कल भी वही होगा जो आज तक होता आया है. इसलिए, अपने आने वाले कल को सुधारने के लिए बीते हुए कल की आदतों को बदलना जरुरी है.

मस्त विचार 1972

मेरे अकेलेपन का मजाक बनाने वालों जरा ये तो बताओ,

जिस भीड़ में तुम खड़े हो…उसमें कौन तुम्हारा है.

सुविचार 2096

आदमी काम जिस उत्साह से शुरू करता है, चुनौतियां सामने आने पर उसका उत्साह ठंडा पड़ने लगता है. आप चुनौतियों से मत घबराना. चुनौतियों से घबराने लगोगे, समस्याओं से भागने लगोगे, तो उनसे बाहर निकलने के ऑप्शन भी नहीं दिखेंगे. मन हताश हो जाएगा. ऐसा वही लोग करते हैं जिनके मन में हमेशा निराशा का भाव होता है.

सफलता के लिए आशावादी होना जरुरी है. आशावादी रहोगे तभी आपके भीतर मुश्किलों का हल तलाशने का जज्बा भी रहेगा.

सुविचार 2095

हम अक्सर जिस काम के लिए दूसरों की आलोचना करते हैं, खुद वही काम करते हैं.

दूसरों से अच्छे की उम्मीद से पहले खुद अच्छा बनना चाहिए.

error: Content is protected