सुविचार 5020

हर कोई अपने आप में व्यस्त है और पहले अपने काम निपटाने में लगा है.

_ कोई भी आपके लिए ज़्यादा देर तक कुछ नहीं करना चाहता,

_ वो आपको कुछ करने का सुझाव दे सकता है, लेकिन आपको सब अकेले ही करना होगा.

_ यही इस दुनिया की त्रासदी है.. कोई भी आपको बचाने नहीं आ रहा है.!!

सुविचार 5019

हम ज़िंदगी भर गलत लोगों के पीछे भागते रहते हैं, और आखिर में ऐसा व्यवहार करते हैं.. जैसे हमें सही लोग मिले ही नहीं..

_ लेकिन सच तो यह है कि.. हमने सही लोगों के लिए कोशिश ही नहीं की.

_ वे हमारे सामने थे और हमने कुछ नहीं किया, क्योंकि वे उबाऊ लगते हैं..

_ सही लोग हमेशा अच्छे और उबाऊ होते हैं और उन्हें कौन चाहेगा ? कोई नहीं..

_ क्योंकि वे उबाऊ लगते हैं.!!

सुविचार 5018

मन का एक कोना भरता है तो दूसरा कोना खाली हो जाता है.

_ दूसरा कोना भरता है तो तीसरा कोना खाली हो जाता है.

_ तीसरा भरता है तो चौथा… मन में अनेक कोने होते हैं जो सारे कभी नहीं भरते.

_ एक न एक कोना हमेशा खाली रहता है.!!

आसपास कुछ भी हो जाए, खुद को स्थिर रखने की प्रेक्टिस करें. !!

मस्त विचार 4892

यह संगदिलों की दुनिया है ज़रा बच के रहना,

_ यहाँ लोग पलकों पे बिठाते हैं नजरों से गिराने के लिए.!!

संसार तो ईधर कुआँ उधर खाई है.

_ एक तरफ बचेंगे तो दूसरी तरफ गिर जाएंगे.!!

सुविचार 5017

लोग कहते हैं किस्मत काम करती है.. पर असलियत ये है कि मेहनत और धैर्य ही असली जादूगर है.!!
error: Content is protected