शीशा कमज़ोर बहुत होता है मगर सच दिखाने से घबराता नहीं है !
मस्त विचार 1599
मंजिल चाहें कितनी भी ऊँची क्यों न हो,
रास्ते हमेशा पैरों के नीचे ही होते है.
सुविचार 1723
किसी भी छोटी बात को बड़ा और बड़ी बात को छोटा तथा छोटी बात को समाप्त करना हमारे हाथ में होता है,
बस सदा प्रश्न यही रहता है, कि हम चाहते क्या हैं?
मस्त विचार 1598
मेरी साकी जिसने पिला दी जी भर के ….
यह बात और और है ..शायद हम अभी इस काबिल न थे.
सुविचार 1722
खूबसूरत हृदय के सामने शारीरिक सुंदरता का भी कोई मोल नहीं.
मस्त विचार 1597
बहाना तो झूठ से भी ज्यादा बुरा और खौफनाक होता है,
क्योंकि बहाना माने सुरछित झूठ.
सुविचार 1721
ज्ञान…
ज्ञान सबसे बड़ा धन है ! स्वयं से पूछिए की आप कितने धनवान है ? इमानदारी से इसका आकलन करके इसे निरंतर बढाने के लिए प्रयत्नशील रहिये !!!
मस्त विचार 1596
दुनिया में सबसे आसान काम है लोगों में कमियां निकालना,
लेकिन अगर आप थोड़ी मेहनत कर के लोगों में अच्छाई तलाशेंगे,
तो ज्यादा खुश रहेंगे.
सुविचार 1720
सफलता प्राप्त करना एक नया जीवन प्राप्त करने सरीखा होता है. जैसे एक नए जीव के जन्म के लिए प्रसवपीड़ा अनिवार्य तथा सर्वविदित सत्य है, उसी प्रकार सफलता के मुरीद व्यक्ति को जीवन की बेशुमार पीड़ाओं का सामना करना पड़ता है.
सफलता बहुत संघर्ष व बलिदान मांगती है. निश्चय सुदृढ़ हो तथा अपने लछ्य तक पहुंचने के लिए यदि कोई शख्स आने वाली हर मुसीबत का सामना करने के लिए तैयार हो तो फिर कामयाबी पाने में कोई संदेह शेष नहीं रह जाता है.
मस्त विचार 1595
देख लिया दुनिया का सारा नजारा.
ना हम हैं किसी के ना कोई हमारा.
झूठी है दुनिया और झूठी हैं बातें.
मतलब से लोग प्रीत लगावे.
मतलब से झुकता है संसार सारा.
देख लिया दुनिया का नजारा.





