Collection of Thought 143

Two are the misuses of well gotten money : giving to wrong persons, AND non- giving to right ones.

अच्छी कमाई का दुरुपयोग दो तरह से है : गलत लोगों को देना और सही लोगों को न देना..

सुविचार 1074

अगर सही राह मिली है तो फिर आगे बढ़ना, बार- बार भटकोगे, जगह- जगह कुंआ खोदोगे, तो पानी नहीं मिलेगा, एक जगह कुंआ खोदोगे तो पानी अवश्य मिल जाएगा.

Collection of Thought 142

I attribute my success to this : I never gave or took any excuse.

मैं अपनी सफलता का श्रेय इसके लिए देता हूं: मैंने कभी कोई बहाना नहीं दिया और न ही लिया.

मस्त विचार – जीवन में दर्द न हो, तो जीने का मजा नहीं – 986

जीवन में दर्द न हो, तो जीने का मजा नहीं.

जीवन में दुःख न हो, तो सुख पाने का मजा नहीं.

जीवन में मन्जिल न हो, तो लछ्य पाने का मजा नहीं.

जीवन में उलझन न हो, तो सुलझाने का मजा नहीं.

जीवन में बाधा न हो, तो पार पाने का मजा नहीं.

जीवन में इम्तहान न हो, तो कामयाबी का मजा नहीं.

जीवन में धोखा न हो, तो सबक पाने का मजा नहीं.

जीवन में बिछुड़न न हो, तो मिलन का मजा नहीं.

जीवन में कशिश न हो, तो जीने का मजा नहीं.

जीवन में गीत न हो, तो गाने का मजा नहीं.

Life जितनी Hard होगी, आप उतने Strong बनोगे..

_ और आप जितने Strong होंगे, Life उतनी Easy होगी..

दर्द न बताने, न दिखाने की, सहने की बात है..

_ दर्द देने वाले दे देते हैं, कहने वाले कह देते हैं, क्योंकि दर्द देना सबको आता है..

_ दर्द सहते सहते आदत सी पड़ गयी है, अब अब दर्द बेअसर हो चला है..

_ लेकिन दर्द में मज़ा लेना अभी बाकी है सीखना..!!

जरुरी नहीं कोई रो कर ही दिखाए, दर्द तो हंसी में भी छुपा होता है.
“जीवन चल तो रहा है, पर भीतर कहीं जीवन ही ठहरा हुआ-सा लगता है.”
जो इंसान अपने दर्द को पीना जानता है, सच में वही जीना जानता है.
दर्द अकेले ही सहते हैं सभी, लोग तो सिर्फ फ़र्ज़ अदा करते हैं..!!
दर्द से निकलने का रास्ता भी दर्द से हो कर ही गुज़रता है..!!
एक जगह नहीं कई जगह दर्द है,

_ दर्द भी हैरान है आखिर और कहाँ कहाँ से उठे..!!

आजकल लोगों के पात्र इतने उथले होते हैं कि पीड़ा हो या प्रसन्नता सब भरभराकर बह जाते हैं और पीछे बचता है छूछा, रीता मन का घट..!
जब दर्द चरम सीमा पार कर जाता है तो ..कोई न कोई सहारा लिया जाता है,,

_ जब कुछ सुझे नहीं तो सब रब पर छोड देना चाहिए और खुद को व्यस्त रखना चाहिए,
_ इसके अलावा हमारे पास कुछ नहीं है,
_ यही जीवन है जो हो रहा है होने दो, बस गलत मार्ग पर चलना नहीं है.
कहीं ऐसा ना हो कि सही-गलत सोचने के चक्कर में ; जीने का मौका ही हाथ से निकल जाए..!!

सुविचार – खुद को इतना भी मत बचाया कर – 1073

खुद को इतना भी मत बचाया कर, बारिश हो तो भीग जाया कर

चाँद लाकर कोई नहीं देगा, अपने चेहरे से जगमगाया कर

दर्द हीरा है, दर्द मोती है, दर्द आँखों से मत बहाया कर

काम ले कुछ हसीन होठों से, बातों – बातों में मुस्कुराया कर

धूप मायूस लौट जाती है, छत पे किसी बहाने आया कर

कौन कहता है दिल मिलाने को, कम – से – कम हाथ तो मिलाया कर

खुद को इतना भी मत बचाया कर ..

Collection of Thought 141

One should acquire at least the knowledge required to lead a healthy life.

स्वस्थ जीवन जीने के लिए कम से कम आवश्यक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए.

मस्त विचार 985

पा कर ख़ुशी बहक जाते हैं हम,

पा कर गम भी मुस्कुराते हैं हम,

जब भी याद आती है आप की,

ज़माने को क्या खुद को भी भूल जाते हैं हम.

मस्त विचार 984

जो झुकते हैं ज़िन्दगी में वो बुज़दिल नही होते,

यह हुनर होता हैं उनका हर रिश्ता निभाने का..

खटकते हैं उनको _ जहां हम झुकते नहीं !

बाकी जिनको अच्छे लगते हैं _ वो कहीं झुकने भी नहीं देते !!

error: Content is protected