सुविचार – ऐ “सुख” तू कहाँ मिलता है – 1006

** ऐ “सुख” तू कहाँ मिलता है, क्या तेरा कोई स्थायी पता है ?

_ क्यों बन बैठा है अन्जाना, आखिर क्या है तेरा ठिकाना.
_ कहाँ कहाँ ढूंढा तुझको, पर तू न कहीं मिला मुझको.
_ ढूंढा ऊँचे मकानों में, बड़ी बड़ी दुकानों में.
_ स्वादिष्ट पकवानों में, चोटी के धनवानों में.
_ वो भी तुझको ढूंढ रहे थे, बल्कि मुझको ही पूछ रहे थे.
_ क्या आपको कुछ पता है, ये “सुख” आखिर कहाँ रहता है ?
_ मेरे पास तो दुःख का पता था, जो सुबह शाम अक्सर मिलता था.
_ परेशान होके रपट लिखवाई, पर ये कोशिश भी काम न आई.
_ उम्र ढलान पे है, हौसले थकान पे है.
_ हाँ उसकी तस्वीर है मेरे पास, अब भी बची हुई है आस.
_ मैं भी हार नहीं मानूंगा, सुख के रहस्य को जानूंगा.
_ बचपन में मिला करता था, मेरे साथ रहा करता था.
_ पर जबसे मैं बड़ा हो गया, मेरा सुख मुझसे जुदा हो गया.
_ मैं फिर भी नहीं हुआ हताश, जारी रखी उसकी तलाश.
_ एक दिन जब आवाज ये आई, क्या मुझको ढूंढ रहा है भाई ??
_ मैं तेरे अंदर छुपा हुआ हूँ, तेरे ही घर में बसा हुआ हूँ.
_ मेरा नहीं है कुछ भी मोल, सिक्कों में न मुझको तोल.
_ हर पल तेरे संग रहता हूँ, और अक्सर तुझसे कहता हूँ.
_ मैं तो हूँ एक अहसास, बंद कर दे मेरी तलाश.
_ जो मिला उसी में संतोष कर, आज को जी ले कल की न सोच.
_ कल के लिए आज को न खोना.
_”मेरे लिए कभी दुखी न होना, मेरे लिए कभी दुखी न होना.!!”
** सुख और खुशी कोई ऐसी जगह नहीं है जहाँ पहुँचा जा सके.

_ सुख औ खुशी एक दृष्टि है..- जीवन को देखने का एक तरीका है.
_ जब तक हम इसे बाहर खोजते रहेंगे, हम हमेशा खाली हाथ लौटेंगे..
_ और जिस दिन हम अपने भीतर देखना शुरू करेंगे, उस दिन हम समझ जाएंगे..
_ सुख औ खुशी कहीं नहीं जाते ; बल्कि हम ही उससे दूर रहते हैं.!!
जिन्दगी बहुत छोटी है.

_ किसी लालच वश इस में आग लगाने का पछतावा ही होता है.
_ सुख! तो सुख मिलता ही किसे है ?
_ यह ज्ञान देने वाली बात नहीं है.
_ यह बटोरे हुए अनुभवों का सार है, जिन्हें बिखेरने की कोशिश कर रहा हूँ, ताकि समझ सको और चुग सको तो चुग लो.
_ लाल मिर्च भी देखने पर बहुत सुन्दर लगती है, लेकिन जुबान पर रख दांतों से कुचलते ही पसीना निकाल देती है.
_ जो वर्तमान है उसे ही समझने की कोशिश करना होता है.
_ भूत को भूल कर वर्तमान में संवाद पर कायम रहने और सार्थक संवाद करने से ही सुख मिलता है,
_ नहीं तो उम्र बढ़ते ही शरीर पिंजर हो जाता है और सलाह देने वाले गायब.
_तब सब तरफ अंधेरे के सिवा कुछ नहीं दिखेगा.
– Tejbeer Singh Sadher

मस्त विचार 886

अब तुझे रोज़ ना सोचें तो तड़प उठते हैं हम…….!

अब आदी हो चुके हैं तेरी यादों का नशा करते-करते ……!!

मस्त विचार 884

ज़िन्दगी तेरे साये में लोग रोज घुट- घुट कर मरते हैं,

ना जाने क्यूँ फिर भी लोग जीना तुझी को कहतें हैं.

मस्त विचार 883

ज़िन्दगी और मौत के बीच होने वाली हलचल का नाम ही ज़िन्दगी है.

कुछ लोग हमारे जीवन में केवल हलचल मचाने के लिए आते हैं, कुछ कहने नहीं..
_ कुछ जगाते हैं, फिर आगे बढ़ जाते हैं.!!

सुविचार – अंतर्मुखी लोगों की विशेषताएं – 1005

अंतर्मुखी लोगों की तीन विशेषताएं होती है. —

1. वह अपने आप पर भरोसा ज्यादा करते हैं. बहिर्मुखी व्यक्ति के लिए लोगों से दूर रहना मुश्किल होता है. इसलिए वह दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहता है.
2. अंतर्मुखी दूसरों की बातों को ज्यादा ध्यान से सुनते हैं. दूसरों को सुनने की फितरत संबंधों को प्रगाढ़ बनाती है. वहीं बहिर्मुखी पहले अपनी बात कहने की कोशिश करते हैं.
3. अंतर्मुखी व्यक्ति कभी भी अपने को आकर्षण के केंद्र में नहीं रखना चाहता है. उनका यह नेचर उन्हें अपने काम पर फोकस करने में मदद करता है. बिना लाइम लाइट में आये, वह अपने आइडिया को जमीन पर उतारने में लगे रहते हैं. अंतर्मुखी व्यक्ति भावनात्मक बौद्धिकता के धनी होते हैं. सफलता या असफलता उन्हें जल्दी प्रभावित नहीं करती है. इसलिए अगर आप अंतर्मुखी हैं तो अपनी ताकत को पहचानिए. लोग कह सकते हैं कि इस तरह का व्यक्ति सफल नहीं हो सकता है. ऐसा कहने वालों को आपकी ताकत का अंदाजा नहीं है क्योंकि आपका व्यक्तित्व उन्हें आपके भीतर झांकने की इजाजत नहीं देते हैं.

सुविचार – जीवन सूत्र – 1004

*1.* प्रतिदिन 10 से 30 मिनट टहलने की आदत बनायें. चाहे समय ना हो तो घर मे ही टहले , टहलते समय चेहरे पर मुस्कराहट रखें.

🌟 *2.* प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट चुप रहकर बैठें.

🌟 *3.* पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा पुस्तकें पढ़ें.

🌟 *4.* 70 साल की उम्र से अधिक आयु के बुजुर्गों और 6 साल से कम आयु के बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें.

🌟 *5.* प्रतिदिन खूब पानी पियें.

🌟 *6.* प्रतिदिन कम से कम तीन बार ये सोचे की मैने आज कुछ गलत तो नही किया.

🌟 *7.* गपशप पर अपनी कीमती ऊर्जा बर्बाद न करें.

🌟 *8.* अतीत के मुद्दों को भूल जायें, अतीत की गलतियों को अपने जीवनसाथी को याद न दिलायें.

🌟 *9.* एहसास कीजिये कि जीवन एक स्कूल है और आप यहां सीखने के लिये आये हैं. जो समस्याएं आप यहाँ देखते हैं, वे पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं.

🌟 *10.* एक राजा की तरह नाश्ता, एक राजकुमार की तरह दोपहर का भोजन और एक भिखारी की तरह रात का खाना खायें.

 🌟 *11.* दूसरों से नफरत करने में अपना समय व ऊर्जा बर्बाद न करें. नफरत के लिए ये जीवन बहुत छोटा है.
🌟 *12.* आपको हर बहस में जीतने की जरूरत नहीं है, असहमति पर भी अपनी सहमति दें.
🌟 *13.* अपने जीवन की तुलना दूसरों से न करें.
🌟 *14.* गलती के लिये गलती करने वाले को माफ करना सीखें.
🌟 *15.* ये सोचना आपका काम नहीं कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं.
🌟 *16.* समय ! सब घाव भर देता है.
🌟 *17.* ईर्ष्या करना समय की बर्बादी है. जरूरत का सब कुछ आपके पास है.
🌟 *18.* प्रतिदिन दूसरों का कुछ भला करें.

 

Collection of Thought 130

The person, who is long-sighted, can always hold the power of silence.

दूरदर्शी व्यक्ति हमेशा मौन की शक्ति धारण कर सकता है.

मस्त विचार 881

सिक्के हमेशा आवाज करते हैं, मगर नोट खामोश रहते हैं.

_ इसलिए जब आपकी कीमत बढे तो शांत रहिए.
_अपनी हैसियत का शोर मचाने का जिम्मा आप से कम कीमत वालों के लिए है.
error: Content is protected