सुविचार 711

जीवन का नाम है आगे बढ़ना, लेकिन कुछ लोग पिछली बुरी घटनाओं को याद रख कर अपना वर्त्तमान और भविष्य दोनों ख़राब कर देते हैं.

सुविचार 710

किसी की कोई एक ग़लती के कारण उससे सम्बन्ध मत तोड़ो,

व्यक्ति समय के अनुसार बदलता है.

सुविचार 709

अच्छे कार्य का प्रयास कितना भी छोटा हो, लेकिन बहुत मूल्यवान होता है.

सुविचार 708

मनुष्य का अंतःकरण उसके आकार, संकेत, गति, चेहरे कि बनावट, बोलचाल तथा आँख और मुख़ के विकारों से मालूम पड जाता है.

सुविचार 707

जीवन का सबसे बड़ा सबक यह है कि एक हाथ से देने वाला दो हाथों से पाता है और यह सूत्र सौ फीसदी सत्य है. यदि हम किन्हीं मुश्किलों से उबरे हैं और कोई साथी उन्ही मुश्किलों से दो- चार है तो क्यों न उसे इनसे निपटने का मन्त्र दे दें ? आखिरकार सफल होने के लिए आप भी तो अपने वरिष्ठों से यही चाहते हैं.

मस्त विचार 618

किस लिए गम तेरे घनेरे हैं, मुस्कुराने से किस ने रोका है,

ज़िन्दगी में बहुत सबेरे हैं, और थोड़े से बस अँधेरे हैं.

सुविचार 706

कई बार जब हमारी ज़िन्दगी में कोई समस्या आती है, तो हमें लगता है कि सबसे बड़ी समस्या हमारी ही है, बाकी लोग सुखी हैं. लेकिन ऎसा है नहीं. दुनिया में हर व्यक्ति को कोई न कोई समस्या है. जिसकी जो समस्या है, वही उसे हल कर सकता है.
समस्याएँ तो जीवन का हिस्सा हैं, इनसे घबराने के बजाए इनका सामना करना चाहिए. जो समस्याओं से घबराता नहीं है, वही सफल होता है.
सुख हो या दुःख , आप को जो मिला है, उसी में खुश रहना सीखें, क्योंकि दुनिया में हमारे दुःख से भी बड़े कई दुःख हैं, जो हम नहीं अपनाना चाहेंगे.

मस्त विचार 617

ताकत की जरुरत तभी होती है, जब कुछ बुरा करना हो –

वर्ना – दुनिया में सब कुछ पाने के लिए प्यार ही काफी है.

सुविचार 705

सुविचारों, सद्व्यवहार, सुकार्य और स्वस्थ जीवन में सुन्दरता समाहित होती है.
error: Content is protected