सुविचार 3145

” सोच का अँधेरा ” रात के अँधेरे से ज्यादा खतरनाक होता है..

ये तजुरबा भी मिला है मुझे बुझे हुए चरागों से अक्सर..

कि हर “अँधेरा” भी, कुछ ना कुछ “देखना” सिखाता है…

सुविचार 3144

अगर हम अपनी गलतियों से सीख लेते हैं,

तो गलतियाँ हमारे लिए सफलता की सीढ़ी है.

सुविचार 3143

सामना करने से ही समस्याओं का समाधान मिलता है, _ न कि उनसे भाग कर..

हर छोटी – बड़ी समस्या का समाधान आपसे बस एक कदम दूर है, _ वह एक कदम है, अपनी क्षमता और सच्चाई पहचानना ;

_ यह हो गया तो कोई समस्या आपके सामने टिक नहीं सकती.

सुविचार 3142

किताबों को पढ़ने के लिए शब्दों की जरूरत होती है

लेकिन खुद को पढ़ने के लिए मौन की…

सुविचार 3141

मैं’ से भागने की कोशिश मत करना _ उससे भागना हो ही नहीं सकता ;

_ क्योंकि बाद में भी वह साथ ही है.!!

सुविचार 3140

जीवन को संयमित बनाने के लिए हमें अपने बाहरी और अंदरूनी दोनों तौर तरीकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
error: Content is protected