सुविचार 946

इससे पहले कि हम इतने वृद्ध हो जाएं और अपने आप को बदल ही न पाएं,

वे ज़रूरी बदलाव हमें आज ही लाने चाहिए.

सुविचार 945

परस्पर सहयोग से मानवजाति बड़ी से बड़ी आपत्तियों का सामना कर लेती है.

 

सुविचार 944

दुश्मनों की प्रशंसा करने पर उनसे दोस्ती करने का एक मौका हाथ आ जाता है.

 

सुविचार 943

केवल प्रकाश का अभाव ही अन्धकार नहीं, प्रकाश की अति भी मनुष्य की आंखों के लिए अंधकार है.

 

सुविचार 942

हमारी शक्ति दूसरों को दबाने से नहीं बल्कि …उनके उत्थान से आती है.

 

सुविचार 941

अनुभव के बराबर कोई और शिछा नहीं. कार्य और उत्तरदायित्व से ही आदमी सीखता है. गलतियों और कमियों का सामूहिक नाम ही अनुभव है.
error: Content is protected