सुविचार 977

जियो और मरो, पर किसी उद्देश्य के लिए. नेकी करो और अपने पीछे गुणों की स्मृति छोड़ जाओ, जिसे समय की आंधियां कभी नष्ट न कर सकें.

 

सुविचार 976

हमारी जल्दबाज प्रवृत्ति और अधीरता के कारण ही हमारे जीवन में कई समस्याएँ उत्पन्न होती हैं.

 

सुविचार 975

हर काम में सतर्कता जरुरी है पर बेकार की घबराहट और अस्थिरता डर व भय पैदा कर देती है.. – जिस से अपने में मौजूद विश्वास भी डगमगाने लगता है.!!
सतर्कता तभी सार्थक होती है _ जब सदैव बरती जाए.

 

सुविचार 974

किस्मत आप के हाथ में नहीं होती है, पर निर्णय आपके हाथ में होता है. किस्मत आपका निर्णय नहीं बदल सकती, पर आपका निर्णय आपकी किस्मत बदल सकता है.

 

 

सुविचार 973

जो लोग दूसरों कि गलतियों को छमा कर देते हैं, उनका मानसिक स्वास्थ उनकी तुलना में ज्यादा बेहतर होता है, जो दूसरों कि गलतियों पर क्रोधित हो जाते हैं.
error: Content is protected