सुविचार – अच्छी बातें – 260

अच्छी बातें पसंद तो लगभग सभी को आती हैं, लेकिन उन्हें सुनना, अपनाना और जीना..

_ यह बहुत कम लोगों को पसंद आता है.
उदाहरण के लिए-
“क्रोध कम करना चाहिए” – सब सहमत हो जाएंगे.
“अहंकार छोड़ना चाहिए” – सब सिर हिला देंगे.
“दूसरों को समझना चाहिए” – सब कहेंगे सही बात है.
_ लेकिन जब वही बात खुद पर लागू करने की बारी आती है, तो मन असहज होने लगता है.
– क्यों ?
_ क्योंकि अच्छी बातें अक्सर हमसे कुछ माँगती हैं- थोड़ा त्याग, थोड़ा धैर्य, थोड़ा आत्मनिरीक्षण और कभी-कभी अपने भ्रम छोड़ने का साहस.
_ मन को वह बातें ज़्यादा पसंद आती हैं जो उसे सही साबित करें, न कि जो उसे बदलने के लिए कहें.
_ इसलिए कई बार एक चुटीला व्यंग्य, एक मसालेदार गपशप, या किसी की आलोचना लोगों को तुरंत आकर्षित कर लेती है.
_ जबकि एक गहरी बात सुनकर वे कहते हैं –
“हाँ, बात तो अच्छी है…” और आगे बढ़ जाते हैं.
– “अच्छी बातें सुनने में सबको अच्छी लगती हैं, लेकिन वे जीवन में जगह तभी पाती हैं, जब हम उनकी कीमत चुकाने को तैयार हों”
_ और शायद एक कारण यह भी है कि-
अच्छी बातें अक्सर हमारे भीतर की कमियों पर रोशनी डालती हैं, और हर कोई उस रोशनी में खड़ा होना नहीं चाहता.
लेकिन मेरा अनुभव यह भी कहता है –
_ बहुत कम लोग अच्छी बातों को तुरंत पसंद करते हैं, पर जीवन धीरे-धीरे सबको उनकी ज़रूरत समझा देता है.
_ कई बार जो बात 25 साल की उम्र में उबाऊ लगती है, वही 45 की उम्र में जीवन का सार लगने लगती है.!!

सुविचार – किसी के अंदर इतना भी मत झांको कि अपनी नाक को कपड़े से ढकना पड़े. – 258

किसी के अंदर इतना भी मत झांको कि अपनी नाक को कपड़े से ढकना पड़े.

_ कभी-कभी हम जिज्ञासा या लगाव में दूसरों के भीतर इतना झांकने लगते हैं कि उनके छिपे हुए अंधेरे, कमज़ोरियाँ या असलियत हमें असहज करने लगती है.
_ तब हमें खुद को बचाने के लिए “नाक ढकनी” पड़ती है—यानी दूरी बनानी पड़ती है.
_ हर इंसान के भीतर कुछ सुंदर होता है और कुछ बोझिल भी..
_ हमें इतना ही देखना चाहिए जितना हमारे लिए आवश्यक और स्वस्थ हो.
_ क्योंकि दूसरों की गहराइयों में उलझकर हम अपनी रोशनी को धुंधला नहीं कर सकते.
_ असली संतुलन यही है: जानकारी और दूरी, अपनापन और सीमाएँ—इनके बीच सही रेखा खींचना.!!

सुविचार – राह, रास्ता, पथ, मार्ग, रास्ता, पगडंडी, पंथ – 257

दूसरों की राहें रोशन करो यूँ ही, तुम्हारी अपनी चमक कम नहीं होगी कभी.!!
“हम किसी को रास्ता दिखा सकते हैं.. किसी के बदले चल नहीं सकते.”

सुविचार 256

जब आपको एक आईडिया मिल जाए जिसके बारे में सोचना बंद ना कर सकें, …… तो ये आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा अवसर है.

सुविचार – दुनिया के पाँच सबसे दिलचस्प नियम – 255

दुनिया के पाँच सबसे दिलचस्प नियम :-

1. जिससे डरते हो, वही घटित होने की संभावना सबसे अधिक होती है.
(यानी छाता भूलो तो बारिश तय है.)
2. समस्या को साफ़-साफ़ लिख दो, आधा हल तो वहीं हो गया.
(काग़ज़ और कलम कभी धोखा नहीं देते.)
3. काम उठाया है तो उसे सही ढंग से पूरा करना तुम्हारी ही ज़िम्मेदारी है.
(बहाने नहीं, उपाय खोजो.)
4. ज्ञान और बुद्धि को प्राथमिकता दो, धन अपने आप पीछे-पीछे आएगा.
(सच्ची पूँजी दिमाग़ है, जेब नहीं.)
5. जहाँ निर्णय लेना ज़रूरी न हो, वहाँ निर्णय मत लो.
(कभी-कभी “रुकना” ही सबसे समझदारी है.)
_ ये नियम हमें याद दिलाते हैं कि जीवन केवल तर्क नहीं, बल्कि अनुभव और दृष्टिकोण का खेल है.
– विजय प्रभाकर नगरकर
error: Content is protected