सुविचार 5011

ये बात अपने दिमाग से निकाल दीजिए कि अगर आप अपने लिए आवाज उठा रहे हैं तो किसी का अपमान कर रहे हैं.. अपनी बात रखना सबका हक है.!!

सुविचार 5010

समझदार इंसान चुप हो जाता है और मूर्ख सोचते हैं कि उन्होंने दुनिया जीत ली.!!

मस्त विचार 4882

कई बार जो कुछ आप चाहते हैं, वह आपको नहीं मिलता..

_ लेकिन अंततः जो आपको मिलता है, वो उससे बेहतर होता है.. जो आप चाहते थे.!!

सुविचार 5007

इंसान ज्यादातर किसी चीज की कद्र दो ही मौकों पर करता है,

_ मिलने से पहले और खो जाने के बाद.!!

मस्त विचार 4881

तुम्हें कैसा लगेगा गर किसी पिंजरे में रख कर,

_ कोई तुमसे कहे के तेरी हिफ़ाज़त कर रहे हैं हम.!!

सुविचार 5006

सच्ची ताकत इस बात में है कि हम परिस्थितियों को बदल न पाएं, 
_ फिर भी अपने भीतर शांति बनाए रखें.!!
error: Content is protected