मस्त विचार 723

निःसंदेह सच्चे मित्रों की आवश्यकता हमेशा रहती है,

फिर भी यदि आप अपने आप से मित्रता कर लें तो,

आप कभी अकेला महसूस नहीं करेंगे.

सुविचार 802

जब विषम परिस्थितियों का अँधेरा छाने लगे तो, अपने मनोबल का दीपक जला कर अपने आपको उजाले की तरफ ले जाओ.

मस्त विचार 722

जिंदगी में लगा रहता है लोगों का आना जाना,

कुछ पत्तों के झड़ जाने से कभी पेड़ नहीं सूखता.

सुविचार 801

इन्सान ज़िन्दगी में गलतियाँ करके उतना दुःखी नहीं होता, जितना कि वह बार- बार उन ग़लतियों के बारे में सोच कर होता है.

सुविचार 799

हमें किसी भी ख़ास समय के लिए इन्तजार नहीं करना चाहिए बल्कि अपने हर समय को ख़ास बनाने की पूरी तरह से कोशिश करनी चाहिए.

सुविचार 798

व्यवहार वह दर्पण है, जिसमे प्रत्येक का प्रतिबिम्ब देखा जा सकता है.

सुविचार 797

शुभ- अशुभ विचारों के जाल से मुक्त हो कर हमें हर बात में छुपी हुई अच्छाई को देखना चाहिए. याद रहे, कोई भी परिस्थिति कितनी भी बुरी क्यों न हो, उसमे एक बात तो जरुर अच्छी होती है, उसे ढूंढ़ने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे भविष्य में हमारी उन्नति हो, किसी भी परिस्थिति को समस्या के रूप में न लेकर समाधानी वृति रख कर जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए और वर्त्तमान में रह कर कर्म करना चाहिए.

सुविचार 796

हर विफलता सफलता के नए रास्ते खोलती है. विफलता छणिक होती है और सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है. विफलता तब स्थायी बन जाती है, जब इन्सान प्रयास करना छोड़ दे.
error: Content is protected