मस्त विचार 610

इस जीवन की चादर में, सांसों के ताने बाने हैं.

दुख की थोड़ी सी सलवट है, सुख के कुछ फूल सुहाने हैं.

क्यों सोचे आगे क्या होगा, अब कल के कौन ठिकाने हैं.

ऊपर बैठा वो बाजीगर , जाने क्या मन में ठाने है.

चाहे जितना भी जतन करे, भरने का दामन तारों से,

झोली में वो ही आएँगे, जो तेरे नाम के दाने है..!

सुविचार 681

वो बुलंदियाँ भी किस काम की जनाब, जहां इंसान चढ़े और इंसानियत उतर जाये.

सुविचार 680

हमेशा याद रखिए कि एक गलत विचारधारा आप के भविष्य को अँधेरे में धकेलती है और एक अच्छी विचारधारा आप के भविष्य को रोशन कर देती है.

सुविचार 679

अपने बारे में कभी कोई बुरी बात मत कहिए, आप के दोस्त हमेशा इस काम को बखूबी करते हैं.

सुविचार 676

असफल, तनाव व संघर्ष के छणों में भी आप चेहरे से मुस्कराहट गायब न होने दें, क्योंकि यही मुस्कराहट आप के जोशीले व्यक्तित्व का परिचय देती है.

सुविचार 675

जीवन की भाग दौड़ के बीच कुछ समय निकालें आत्म विष्लेषण के लिए. विचार करें कहाँ से चल कर कहाँ तक पहुंचे हैं ? कहाँ पहुंचना अभीष्ठ था. कौन- सी अच्छाइयां हैं जो हमें आगे बढ़ाती हैं, हमारी कौन सी बुरी आदतें उन्नति में बाधक हैं ?
error: Content is protected