सुविचार 965

निराशा से बचने के लिए एक सूत्र है. भूतकाल से सीखिए, वर्त्तमान का अच्छे से अच्छे उपयोग कीजीए व भविष्य के प्रति आशान्वित रहिए. हर बुरी से बुरी परिस्थिति को सहन करने को तत्पर रहिए तथा अच्छे से अच्छे के लिए प्रयत्नशील रहिए. दूसरों से यह अपेछाएं न रखें कि वे आपकी बात मान ही जायेँगे. आपके बताए रास्ते पर चल ही पड़ेंगे .

सुविचार 964

खरीदारी करने से पहले अच्छे से विचार कर लें कि क्या वाकई आपको उस चीज की जरुरत है या किसी मित्र व रिश्तेदार को देख कर खरीद रहे हैं या फिर उन्हें नीचा दिखाने के लिए तो ऎसा नहीं कर रहे हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि इस खरीदारी से घर का बजट तो नहीं गड़बड़ाजायेगा, जिसकी कीमत परिवार को कष्ट उठाकर चुकानी पड़े, यदि जवाब ईमानदारी से आपके परिवार के पछ में जाता है तो आगे बढ़ें वरना रुक जाएँ .

Collection of Thought 123

A beautiful life will bloom from a beautiful mind that is nurtured by beautiful thoughts.

सुंदर विचारों से पोषित _ एक सुंदर मन से _ एक सुंदर जीवन खिलेगा.

सुविचार 963

जो कम बोलता है, जो अच्छी बातें करता है और प्यार से बोलता है, उसे हमेशा सम्मान मिलता है.

 

Collection of Thought 122

Action always speaks louder than your words.

आपके कार्य हमेशा आपके शब्दों से अधिक जोर से बोलते हैं.

Collection of Thought 121

Don’t go with the predictions made with the lines of your hands. People without hands also possess a good fortune.

अपने हाथों की रेखाओं से की गई भविष्यवाणियों के साथ मत जाओ, _ बिना हाथ वाले लोगों का भी भाग्य अच्छा होता है.

सुविचार 962

परिस्थितियों का रोना रो कर, दूसरों को कोस कर हम खुद को सांत्वना भले ही दे दें, पर इस से हासिल कुछ नहीं होता, और तो और जो सम्भावनाएँ मौजूद होती हैं, हम उन का भी पूरा लाभ नहीं उठा पाते. 

मस्त विचार 843

किसी से रास्ता पता करने से पहले, यह तो पता कर लें

कि कहीं वह स्वयं तो रास्ता भटका हुआ नहीं है.

सुविचार 961

माल व जर की हिफाजत से ज्यादा मुश्किल है, जबान को हिफाजत में रखना.

सुविचार 960

सदैव नम्र हो कर चलें. बड़ी घास जल जाती है और दूब, जो नीची होती है, बनी रहती है.
error: Content is protected